सांचौर. फूल मुक्तेश्वर महादेव मंदिर दरबार चौक में अभिषेक का आयोजन किया गया। सवेरे से ही मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। इसी तरह क्षेत्र के अन्य शिव मंदिर में भी भीड़ उमड़ी।
रानीवाड़ा. रानीवाड़ा क्षेत्र के पातालेश्वर महादेव मंदिर सेवाड़ा, आपेश्वर महादेव मंदिर सेवाडिय़ा, शीलेश्वर महादेव मंदिर सिलासन, कुण्डलेशवर महादेव मंदिर कुड़ी दांतावाड़ा शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र में स्थित शिवालयों में श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रावण मास के पहले सोमवार को भैंसवाड़ा के पीपलेश्वर महादेव मंदिर, कस्बे के वड़वेश्वर महादेव मंदिर, आपेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कमलव्रजेश्वर महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर, ऐसराणा पर्वत स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर, मादड़ी के आपेश्वर महादेव मंदिर, काम्बा के काम्बेश्वर महादेव मंदिर, सराणा के सोमनाथ महादेव, रायथल के पांडवेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ के नीलकंठ महादेव मंदिर, पावटा के मनकेश्वर महादेव मंदिर, चरली के मादाभाखरी महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर दिनभर रूद्राभिषेक, जलाभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।
सायला. उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्रभर में सावन महीने के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड रही। इस अवसर पर आलासन के पंचतीर्थ हनुमान मंदिर में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में पंडित करण दवे ने यजमान मांगीलाल राजपुरोहित के द्वारा रूद्राभिषेक करवाया। साथ ही भस्म आरती कर शिवलिंग पर बिल्व पत्र व पुष्प चढाए। इसी प्रकार सायला के निम्बोरानाथ महादेव मंदिर, वालेरा के दुदेश्वर महादेव मंदिर, उम्मेदाबाद के शीलेश्वर महादेव मंदिर, रेवतडा के जलंधरनाथ महादेव मंदिर, पांथेडी के पंचमुखी महादेव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहने से मेले-सा माहौल रहा।
सियाणा. सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवालयों को विशेष सजाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। मायलावास के कटकेश्वर महादेव की आकर्षित सजावट कर महंत कुलदीप भारती महाराज ने आरती की।
चितलवाना. क्षेत्र के फूलमुक्तेश्वर महादेव के मंदिर होथीगांव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान शिव के जयकारों से पांडाल गुंजायमान रहा। भाद्राजून. कस्बे समेत क्षेत्र के आसपास के गांवों में सोमवार को शिवालयों व मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। भाद्राजून ढाणी पर स्थित महामडलेश्वर आश्रम में धुड़ेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर स्वामी संतोष भारती महाराज एवं श्रद्वालुओं द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् रूप से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। नीलकंठ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर मेंं भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
रामसीन. रामसीन कस्बे के आपेश्वर महादेव मंदिर में मेले सा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी तरह क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही।
रामसीन. रामसीन कस्बे के आपेश्वर महादेव मंदिर में मेले सा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी तरह क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही।
हाड़ेचा. कस्बे के नरहर पुरी, हल्देश्वर महादेव, जानवी के झरूडेशवर महादेव, केसूरी के लोटेश्वर महादेव, आमली स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके शिवालयों को विशेष्ज्ञ रूप से शृंगारित किया गया और अभिषेक का आयोजन भी किया गया।
नारणावास. जागनाथ महादेव मंदिर में सवेरे से ही श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने महंत महेन्द्र भारती व विष्णु भारती से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत महेन्द्र भारती ने कहा की सावन महीने का विशेष महत्व हैं।
चांदूर. चान्दूर के आपेश्वर महादेव व बूगांव के बैजनाथ महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।