मौके पर एक भी कर्मचारी नहीं मिला
करीब चार बजे जब न्यायाधीश अस्पताल पहुंचे तो मौके पर एक भी कर्मचारी नहीं मिला। अस्पताल खुली अवस्था में पड़ा था। पता चलने पर कुछ देर बाद कर्मचारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि अस्पताल में डॉक्टर कई दिनों से नहीं आ रहा है। मेलनर्स ही मरीजों की जांच करते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों की जांच की जा रही है।

बिना स्वीकृति चार दिन से गायब है डॉक्टर
डॉक्टर चार दिनों से नहीं आ रहा। बीसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर मुकेश गोसाई पिछले चार दिनों से अनुपस्थित हैं। डॉक्टर ने अवकाश स्वीकृत नहीं करवाया है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई। जगह जगह गंदगी मिली। लग रहा था कि पिछले कई दिनों से यहां सफाई नहीं की गई है।