scriptलगातार बढ़त में भाजपा, कांग्रेस एक बार भी आगे नहीं | election 2019: BJP in constant lead, Congress is not even ahead once | Patrika News

लगातार बढ़त में भाजपा, कांग्रेस एक बार भी आगे नहीं

locationजालोरPublished: May 23, 2019 11:50:34 am

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

jaloreelection2019

जालोर. कांग्रेस खेमे में चुप्पी का आलम, भाजपा समर्थकों में खुशी

शुरुआत से ही बढ़त के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी, कांग्रेस खेमे में चुप्पी का आलम


जालोर. जालोर संसदीय क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती रूझानों के साथ ही भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी एक बार भी आगे नहीं हो पाए। लगातार मिल रही बढ़त के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल है। जीत के प्रति आशान्वित समर्थक एक-दूसरे को बधाइयां भी देने लगे हैं। अभी तक के रूझानों में भाजपा प्रत्याशी डेढ़ लाख मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि मतगणना का दौर अभी जारी है, लेकिन भाजपा समर्थकों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

ऊपर-नीचे होती रही सांसें
उधर, कांग्रेस खेमे में अभी मायूसी का आलम है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक एकदम से चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि मतगणना का दौर जारी रहने से कांग्रेस समर्थकों को अब भी जीत के प्रति उम्मीद नजर आ रही है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की लगातार बढ़त के कारण हर बार सांसें ऊपर-नीचे होती रही।

जालोर संसदीय क्षेत्र का अपडेट
भाजपा 1.81 लाख से आगे
सुबह 11.45 बजे तक भाजपा के देवजी पटेल को 5 लाख 5599 एवं कांग्रेस के रतन देवासी को 3 लाख 24229 मत प्राप्त हुए। इस राउंड तक भाजपा के देवजी पटेल एक लाख 81370 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी सातवें राउंड की काउंटिंग चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो