scriptविश्व के सभी धर्म सनातन धर्म की देन | Events on Swami Vivekanand Jayanti at Bhanimal | Patrika News

विश्व के सभी धर्म सनातन धर्म की देन

locationजालोरPublished: Jan 13, 2018 06:43:31 pm

– शहर में शुक्रवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।

jalorenews


भीनमाल. शहर के विकास भवन में शुक्रवार शाम को श्री राम सेना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की 155 जयंती पर मैं विवेकानंद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के तहत प्रश्नमंच, भाषण व वेशभूषा प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मु?यवक्ता अशोकसिंह ओपावत ने कहा कि सनातन धर्म ही विश्व का सबसे बड़ा व पुराना धर्म है। सनातन धर्म से ही अन्य धर्म बने है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब पूरे विश्व में धर्मान्तरण की लहर चल रही थी, जिससे हिंदू धर्म कमजोर हो रहा था। तब विवेकानंद ने शिकागो स?मेलन में सतातन धर्म की व्या?या कर हिंदू धर्म में नई चेतना जगाई थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को इन आक्रांताओं से लडऩे के लिए अपने मन के विवेकानंद को जगाने का आह्वान किया। डॉ. श्रवण कुमार मोदी ने कहा की स्वामी विवेकानंद बचपन से मेघावी छात्र थे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद हमेशा गुरु के बताएं मार्ग पर चले। विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति व स?यता का पाठ पढाया। पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढऩे की बात कही। पालिकाध्यक्ष देवासी ने वोटों व राजनीति के लिए लोगों को बांटने की कड़ी निंदा की। श्रीराम सेना के अध्यक्ष शैतानसिंह भाटी ने कहा कि कई लोग निजी स्वार्थ के लिए धर्म के प्रति लोगों को भडक़ा रहे है। जिससे समाज में अशांति का माहौल हो रहा है। उन्होंने हिंदूवादी परंपराओं के विरूद्व हो गतिविधियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए आसमाजिक तत्वों को युवाओं का आक्रोश झेलने की चेतावनी दी। मंच का संचालन राजेश सैन व विवेकानंद बिस्सा ने किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को मोमेन्टों व नकद पुरस्कार देकर स?मानित किया। इस मौके भाजपा नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, सरपंच संघ के अध्यक्ष चेनराज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, नरेंद्र आचार्य, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरसिंह देवड़ा, दिनेश खंडेलवाल, महेश व्यास, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, हसमुख जैन, संजीव माथुर, ईश्वरसिंह दूदवा, बलवंत सारण, प्रशांत प्रजापत, जोरावरसिंह राव, पारस घांची, हनुमान दवे, मीठालाल जांगिड़, अशोक धारीवाल, सीए जितेंद्र माली, सुरेश नामा, मोहनलाल देवासी, कानसिंह राजपुरोहित, मनोहरसिंह राजपुरोहित, अंकित दुआ, चिराग जैन, चिराग प्रजापत, महिपाल चौधरी, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, किशन शर्मा, अनमोल अग्रवाल, शैलेश दवे व राहुल सैन सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रीराम सेना के प्रवक्ता विक्रमसिंह राव ने बताया कि प्रश्नमंच प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रथम व केरियर एकेडमी शिक्षण संस्थान द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में विद्या भवन की बेला परमार प्रथम व भारती पब्लिक स्कूल के परमजितसिंह द्वितीय, वेशभूषा सीनियर में लिटल ऐजल्स केरला की जामिन खत्री प्रथम व आदर्श विद्या मंदिर के संजय जांगिड़ द्वितीय, वेशभूषा जूनियर में रेन्बो प्ले ग्रुप के खुशाल मालवीय प्रथम व हनी पोट के रेहास टांक द्वितीय रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो