scriptगैंग रेप प्रकरण: पुलिस गिरफ्त से दूर आरोपित | Gang rape case: Police arrest an accused | Patrika News
जालोर

गैंग रेप प्रकरण: पुलिस गिरफ्त से दूर आरोपित

जालोर. जिले के करड़ा थाने में दर्ज नाबालिग छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है।

जालोरFeb 27, 2017 / 11:24 am

pradeep beedawat

जालोर. जिले के करड़ा थाने में दर्ज नाबालिग छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। प्रकरण में एक आरोपित भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी होने से पुलिस कार्रवाई को लेकर शिथिलता बरत रही है। ऐसे में प्रकरण दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बाद भी पीडि़ता को न्याय नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि कि ३ जनवरी को पीडि़ता ने करड़ा थाने में बागोड़ा तहसील क्षेत्र के कूड़ा निवासी विजय पुत्र अमरा व प्रवीण तथा एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध उसे अगवा कर गैंग रेप करने का प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद पीडि़ता ने न्यायालय में दिए बयान तीसरे आरोपित हुकमसिंह राव पर शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। राव पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चाकी प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी रह चुका है। 
पीडि़ता ने लगाए थे गंभीर आरोप

पीडि़ता ने आरोपितों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीडि़ता ने बयानों में बताया था कि २० दिसम्बर को शाम के समय वह शौच करने के लिए घर से बाहर जा रही थी। इस दौरान काले शीशे की गाड़ी में सवार होकर आए दो जनों ने उसे उठाकर गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद आरोपित पहाड़ी क्षेत्र में लेकर चले गए थे। वहीं बीच रास्ते में हुकमसिंह राव भी गाड़ी में सवार हो गया तथा उसने जबरन शराब पिलाई। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में विजय व हुकमसिंह राव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद रानीवाड़ा में एक कमरे में ले जाकर वहां भी आरोपितों ने दुष्कर्म किया था।
आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी

करड़ा थाने में प्रकरण दर्जहुए करीब डेढ़ माह से ज्यादा गुजर चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस की ओर से नाबालिग बालिका के अपरण, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया था। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करनेे के साथ ही मौका-तस्दीक भी कराई थी। लेकिन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाईनहीं हो पाई है।
गिरफ्तारी के प्रयास जारी

आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गईथी। लेकिन फिलहाल, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

-हीरालाल, डीएसपी, रानीवाड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो