scriptगेर नृत्य संग हास्य कलाकारों ने मन मोहा | Gere dance with comedians | Patrika News

गेर नृत्य संग हास्य कलाकारों ने मन मोहा

locationजालोरPublished: Mar 26, 2019 01:44:58 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

भक्त प्रहलाद चौक में महंत गंगानाथ महाराज के सान्निध्य में शीतला सप्तमी प्रतिदिन अलग-अलग गेर दलों की ओर से गेर नृ़त्य की प्रस्तुति दी जा रही है।

jalore#gerdance#bhinmal

जालोर. भक्त प्रहलाद चौक में नृत्य प्रस्तुति

जालोर. भक्त प्रहलाद चौक में महंत गंगानाथ महाराज के सान्निध्य में शीतला सप्तमी प्रतिदिन अलग-अलग गेर दलों की ओर से गेर नृ़त्य की प्रस्तुति दी जा रही है।
भक्त प्रहलाद सेवा समिति के प्रवक्ता अम्बालाल माली ने बताया कि मदन प्रजापत समदड़ी व काजल जालोरी ने शानदार नृत्य कर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। तीसरे दिन गेर पार्टी सामतीपुरा और जालोर की घांची समाज व प्रजापत समाज ने संयुक्त रूप से गेर नृत्य की प्रस्तुति दी। सामतीपुरा के गेर नृतकों ने पैरों मे घुंघुरू बांधकर व सिर पर साफा व कलंगी लगाकर एक ही वेशभूषा में ढोल व थाली के थाप पर कदम से कदम मिलाते हुए गेर नृत्य की प्रस्तुति दी।मदन प्रजापत समदड़ी, बालोतरा से आए विनोद सोनी ,कैलाश राणा, जालोर की कलाकार काजल ने डीजे पर मारवाड़ी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। 26 मार्च को हड़मतगढ़ की गेर पार्टी व जालोर की गेर पार्टियां व हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक व रात्रि में आठ बजे से दस बजे तक होता है। मंच संचालन छतराराम घांची व प्रकाश परमार ने किया।
गेर नृत्य कल, तैयारियों पर चर्चा
भीनमाल. शहर के माहेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को हिन्दू सेवा समिति की बैठक हुई।
इसमें शीतलासप्तमी पर्व पर शहर के माहेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को गैर नृत्य के आयोजन पर विचार-मंथन हुआ। बैठक में गैर नृत्य के आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए शरबत, टेण्ट व प्रसादी वितरण के लिए समिति के पदाधिकारियों को जि?मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विविध व्यवस्था व सार्वजनिक मुक्तिधाम (श्मशान गृह) के निर्माण पर भी चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष मोहनलाल परिहार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद 2 सेे 5.30 बजे राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा के साथ गेर नृत्य होगा। समिति संरक्षक नरेश अग्रवाल, सुरमसिंह सोलंकी, बाबूलाल माली, भारताराम माली, परबतसिंह सोलंकी, पहाड़सिंह राव, डॉ. घनश्याम व्यास, पितामबर माहेश्वरी, सुरेश शारदा, जुठाराम भाटी, पारसमल घांची, कमलेश महेश्वरी, जबराराम भाटी, बाबूलाल राजपुरोहित, मेसाराम देवासी, जगदीश जाट, मुकेश महेश्वरी, हरिओमसिह, प्रेमसिंह, किशनाराम माली सहित कई लोग मौजूद थे। इसी तरह शीतला सप्तमी पर्व पर शहर के चण्डीनाथ महादेव मंदिर में बुधवार को मेले का आयोजन होगा। पर्व को लेकर चण्डीनाथ मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिर के बाहर चॉट बाजार व स्टाले सजाएं जाएंगे। मंगलवार को गृहिणियां घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाएंगे।
शीतला माता को लगेेगा भोग
आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र में बुधवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन होगा।
शीतला सप्तमी को लेकर मंगलवार को घरोंं में शीतला माता को भोग लगाने के लिए गृहिणियों द्वारा बासोड़ा तैयार किया जाएगा। बुधवार को शीतला सप्तमी पर महिलाओं की ओर से माता की पूजार्चना कर बासोड़ा का भोग लगाया जाएगा। शीतला सप्तमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात को कस्बे के शीतला माता मंदिर प्रांगण में चंग नृत्य का आयोजन होगा वहीं बुधवार को मेला भरेगा तथा शाम को सामूहिक गेर का आयोजन होगा। नोसरा में शीतला माता मंदिर प्रांगण में मेला भरेगा।

शीतला सप्तमी पर होगी दोहरी गेर
सायला. गांव की परंपरा के अनुसार शीतला सप्तमी बुधवार को दोहरी गेर के साथ सात दिवसीय गेर महोत्सव का समापन होगा। सायला की सुप्रसिद्ध डबल गेर नृत्य महोत्सव के समापन के लिए शीतला माता चौक में इस बार ग्राम पंचायत सायला द्वारा जनसहयोग से समतलीकरण सहित सौंदर्यकरण करवाया जा रहा है। मेला स्थल पर बैठक, गेर नृत्य, पार्किंग सहित पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। गौरतलब है कि सायला की डबल गेर को सायला में जन्म लेने वाला व्यक्ति ही खेल सकता है। यह परम्परा लंबे समय से चली आ रही है। सायला में होली के दूसरे दिन धुलंडी से पंचायत समिति रोड पर स्थित सांथुआ के वास से सात दिवसीय गेर महोत्सव की शुरुआत होती है। जो सात दिन कस्बे में अलग – अलग जगह पर खेली जाती है। मेला स्थल पर प्रधान जबरसिंह तुरा, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने ग्रामीणों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उम्मेदाबाद. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी को लेकर मंगलवार को बासोडा बनाया जाएगा।ग्राम पंचायत की ओर से इसकी मुनादी करवाई गई। बुधवार को शीतला माता को भोग लगा कर सप्तमी मनाई जाएगी। इसके बाद दिनभर ठंडा भोजन खाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो