जालोर

यहां ड्राई फ्रूट के भाव के बराबर 621 रुपए किलो के हिसाब से बिकी अनार

महाराष्ट्र के व्यापारी द्वारा परफेक्ट मंडी की शुक्रवार को जीवाणा में शुरुआत की गई। पहले दिन 621 रुपए प्रति किलो के अनुसार किसान रुपाराम की खरीदी गई अनार खासी चर्चा का विषय रही। यह पूजा अर्चना के समय में शुभ मुहूर्त में खरीदी गई, जिसके कारण इसके भाव अधिक रहे। वहीं यह अनार 500 से 700 ग्राम के बीच की रही। इस किसान की 621 रुपए प्रति किलो के अनुसार 107 किलोग्राम अनार की खरीद हुई।

जालोरJan 16, 2021 / 09:37 am

Dharmendra Kumar Ramawat

जीवाणा. कस्बे की मंडी में अनार की बोली लगाते व्यापारी।

जालोर/जीवाणा. महाराष्ट्र के व्यापारी बापू सेठ पिंगले द्वारा परफेक्ट मंडी की शुक्रवार को जीवाणा में शुरुआत की गई। पहले दिन 621 रुपए प्रति किलो के अनुसार किसान रुपाराम की खरीदी गई अनार खासी चर्चा का विषय रही। यह पूजा अर्चना के समय में शुभ मुहूर्त में खरीदी गई, जिसके कारण इसके भाव अधिक रहे। वहीं यह अनार 500 से 700 ग्राम के बीच की रही। इस किसान की 621 रुपए प्रति किलो के अनुसार 107 किलोग्राम अनार की खरीद हुई। इस किसान ने कुल 7 क्विंटल अनार बेची, जिसकी करीब डेढ़ लाख रुपए की आय हुई। इधर, इस नई शुरुआत में किसान अनार के 100 से अधिक व्यापारियों ने एक ही छत के नीचे खुली बोली लगाई। जिसमें औसत भाव 110 से अधिक रहा व अधिकतम बोली 621 रुपए प्रतिकिलो तक रही। व्यापारियों ने उत्साह दिखाया और खुलकर बोलियां लगाई। अनार की इतनी बड़ी मंडी लगने से किसानों को सही भाव मिलने से चेहरे खिले नजर आए। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगने से अधिकतर किसान अनार की बिक्री नहीं कर पाए थे। जिसकी भरपाई इस बार अच्छे भाव मिलने से हो सकती है।
इनका कहना
दो वर्ष अनार के भाव बहुत कम थे। खर्च की तुलना में आमदनी कम हुई। लेकिन इस साल हालात अच्छे हैं और भाव भी अच्छे मिल रहे है।
– जितेन्द्रसिंह दूदवा, किसान
621 रुपए प्रति किलो में बिका अनार 600, 700 सौ ग्राम से ऊपर की साइज का था। इसलिए इसका भाव ऊपर आया। वहीं एवरेज भाव 150 रुपए से ऊपर का रहा।
– बापू सेठ पिंगले, व्यापारी
मेरी अनार आज परफेक्ट मंडी में खुली बोली में 621 रुपए किलो में बिकी है। मेरे बगीचे में 500 से 600 व 650 ग्राम से अधिक वजन की अनार है। मैंने 621 रुपए भाव से 107 किलो अनार बेची है।
– रूपाराम चौधरी, जीवाणा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.