जालोर

PWD SIGNS BOARD: नजर नहीं आते झाडिय़ों से अटे संकेतक

www.patrika.com/rajasthan.news

जालोरJul 30, 2019 / 07:31 pm

Jitesh kumar Rawal

PWD SIGNS BOARD: नजर नहीं आते झाडिय़ों से अटे संकेतक

आहोर-जोधपुर मार्ग पर दुर्दशा का शिकार हुए बोर्ड

आहोर. सड़क मार्ग पर आमजन की सुविधा को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह लगाए गए संकेतक बोर्ड दुर्दशा का शिकार बने हुए है। जिसके चलते संकेतक बोर्ड आमजन के लिए सुविधा की बजाय दुविधा बने हुए है।
आहोर-जोधपुर सड़क मार्ग पर जोधपुर तिराहे से कुछ ही दूरी पर विभाग की ओर से लाखों की लागत से बड़ा संकेतक बोर्ड लगाया हुुआ है। इस संकेतक पर विभिन्न शहरों के नाम तथा उनकी दूरी रेडियम से अंकित की है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद यह संकेतक वर्तमान में दुर्दशा का शिकार बना हुआ है। यह संकेतक झाडिय़ों से अटा हुआ है। जिसके चलते यह नजर ही नहीं आता। ऐसे में यह संकेतक अनुपयोगी साबित हो रहा है। विभाग की ओर से गत महीनों संकेतक बोर्ड के एक तरफ से तो झाडियां हटाई गई थी, लेकिन दूसरी तरफ से झाडियां नहीं हटाई गई। वर्तमान में बोर्ड एक साइड से झाडियों से अटा हुआ है। जिससे संकेतक बोर्ड पर शहरों के नाम व उनकी दूरी नजर नहीं आने के कारण वाहन चालकों को बेहद परेशानी हो रही है। वाहन चालक नोपाराम सुथार ने बताया कि जोधपुर रोड पर लगा बड़ा संकेतक बोर्ड झाडिय़ों से अटा पड़ा है। जिससे परेशानी होती है।

कई जगह बदहाल संकेतक
जोधपुर तिराहे से जालोर वाले मार्ग, सामुजा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर गांव का नाम व दूरी दर्शाने वाले पत्थर के संकेतक बदहाल स्थिति में है। संकेतक तिरछे हो गए है।

Home / Jalore / PWD SIGNS BOARD: नजर नहीं आते झाडिय़ों से अटे संकेतक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.