scriptजीत के लिए भाजपा से दोगुने कांग्रेस ने उतारे ये पुराने चेहरे… | Jalore city council election 2019 | Patrika News

जीत के लिए भाजपा से दोगुने कांग्रेस ने उतारे ये पुराने चेहरे…

locationजालोरPublished: Nov 14, 2019 10:24:09 am

www.patrika.com/rajasthan-news

Jalore city council election 2019

Jalore city council election 2019

धर्मेन्द्र रामावत. जालोर. नगर निकाय चुनावों को लेकर इस बार दोनों ही प्रमुख दलों ने पुराने चेहरों पर भरोसा किया है, लेकिन पार्टी टिकट की बात करें तो कांग्रेस ने भाजपा से दोगुने पूर्व पार्षदों को मैदान में उतारा है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा से 1 व कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा भाजपा समर्थित दो पूर्व पार्षद भी इस बार पार्टी टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि एक भाजपा के पूर्व पार्षद की पत्नी चुनावी मैदान में है। इस बार निकाय चुनावों में कांग्रेस ने पूर्व पार्षद रहे 6 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इनमें वार्ड 9 में कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे वाहिदुल्ला खां, वार्ड 26 में कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे कालूराम, वार्ड 32 में कांग्रेस से पूर्व पार्षद शोभा सुंदेशा, वार्ड 35 से कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे नवीन मेवाड़ा, वार्ड 36 से कांग्रेस पूर्व पार्षद रहे मिश्रीमल गहलोत व वार्ड 40 से कांग्रेस पूर्व पार्षद रही जुबेदा बानो चुनाव लड़ रही हैं। इसी तरह भाजपा ने तीन वार्डों में पूर्व पार्षदों को टिकट दिए हैं। इनमें से वार्ड 8 में भाजपा से वार्ड 6 की पूर्व पार्षद रही प्रियंका भादरू, वार्ड १५ में भाजपा से पूर्व पार्षद राकेश सोनी, यहां पूर्व पार्षद (निर्दलीय) रहे शेरू खां भी टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वार्ड 33 में भाजपा से पूर्व पार्षद रहे अम्बालाल व्यास चुनाव लड़ रहे हैं।
ये लड़ रहे पार्टी से व निर्दलीय…
भाजपा : पूर्व पार्षद-3 (पार्टी से), 1 निर्दलीय
कांग्रेस : पूर्व पार्षद-6 पार्टी से, 2 निर्दलीय
भाजपा : पूर्व पार्षद की पत्नी-1 निर्दलीय
पूर्व पार्षद (भाजपा समर्थित)-2 निर्दलीय
इन वार्डों में पुराने चेहरों पर भरोसा
वार्ड 8 : कांग्रेस से नीलम मेघवाल व इनके सामने भाजपा से वार्ड 6 की पूर्व पार्षद रही प्रियंका भादरू हैं।
वार्ड 9 : कांग्रेस से पूर्व पार्षद रह चुके वाहिदुल्ला खां व इनके सामने भाजपा से नया चेहरा साकिर अली हैं।
वार्ड 15 : भाजपा से पूर्व पार्षद राकेश सोनी के सामने कांग्रेस से बसंत सुथार हैं। यहां पूर्व पार्षद (निर्दलीय) रह चुके शेरूखां फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड 26 : कांग्रेस से वार्ड 18 के पूर्व पार्षद कालूराम व इनके सामने भाजपा से गोरखाराम हैं।
वार्ड 32 : कांग्रेस से वार्ड 5 से पूर्व पार्षद शोभा सुंदेशा व इनके सामने भाजपा से नया चेहरा महेश भट्ट हैं।
वार्ड 33 : कांग्रेस से नया चेहरा पवन दवे व इनके सामने भाजपा से वार्ड 14 के पूर्व पार्षद अम्बलाल व्यास हैं।
वार्ड 35 : कांग्रेस पूर्व पार्षद नवीन मेवाड़ा व इनके सामने भाजपा का नया चेहरा अमन देवेंद्र मेहता हैं।
वार्ड 36 : कांग्रेस से वार्ड 16 के पूर्व पार्षद मिश्रीमल गहलोत व इनके सामने भाजपा से नया चेहरा नरेंद्र हैं।
वार्ड 40 : कांग्रेस से वार्ड 9 से पूर्व पार्षद रही जुबेदा बानो व इनके सामने भाजपा से नया चेहरा नीतू कंवर हैं।
पार्टी से टिकट कटने पर ये निर्दलीय
वार्ड 2 : निर्दलीय चुनाव जीतकर वार्ड 1 से पूर्व पार्षद रही हेमलता जीनगर इस बार फिर टिकट नहीं मिलने से इसी वार्ड से निर्दलीय लड़ रही हैं।
वार्ड 3 : भाजपा के पूर्व पार्षद प्रेमाराम इस बार पार्टी टिकट नहीं मिलने से इसी वार्ड में निर्दलीय लड़ेंगे।
वार्ड 8 : इस वार्ड में भाजपा के पूर्व पार्षद भरतकुमार की पत्नी सुशीला निर्दलीय मैदान में हैं।
वार्ड 12 : निर्दलीय चुनाव जीते वार्ड २९ से पूर्व पार्षद रहे जितेंद्र प्रजापत यहां से फिर निर्दलीय मैदान में हैं।
दो में पूर्व पार्षद व उनका बेटा, दो में पति-पत्नी
वार्ड २१ में कांग्रेस व भाजपा दोनों से ही नए चेहरे हैं, लेकिन कांग्रेस से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रहे ईश्वर मेहता भी यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यही नहीं उनका पुत्र कुणाल मेहता भी वार्ड 10 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। इसी तरह वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी हमीद नागौरी व वार्ड 40 से उनकी पत्नी जुबेदा बानो कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।
यहां भाई-भाई के बीच कांटे की टक्कर
शहर के वार्ड 10 में कांग्रेस से हीराचंद भण्डारी को टिकट मिला है, लेकिन मजे की बात यह है कि इनके सामने इन्हीं के मौसेरे भाई भाजपा से मदनराज को टिकट दिया गया है। भण्डारी पिछली बार पार्षद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। अब उन्हें पार्टी टिकट मिला है। ऐसे में इस वार्ड के नतीजे पर भी सबकी नजर टिकी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो