scriptराज्य स्तरीय खो खो छात्रा वर्ग में जालोर पहुंचा सुपर लीग तक | Jalore reaches super league in state level Kho Kho girls category | Patrika News
जालोर

राज्य स्तरीय खो खो छात्रा वर्ग में जालोर पहुंचा सुपर लीग तक

www.patrika.com/rajasthan.news

जालोरSep 16, 2019 / 07:22 pm

Jitesh kumar Rawal

राज्य स्तरीय खो खो छात्रा वर्ग में जालोर पहुंचा सुपर लीग तक

राज्य स्तरीय खो खो छात्रा वर्ग में जालोर पहुंचा सुपर लीग तक

छात्रा खिलाडिय़ों का दबदबा, राज्य में लहरा रही परचम


जालोर. जालोर की छात्रा खिलाडिय़ों का राज्य में परचम लहरा रहा है। विभिन्न खेलों में वे सुपर लीग तक पहुंच कर जालोर का नाम रोशन कर रही हैं।
निरन्तर जीत दर्ज कर सुपर लीग में पहुंच कर बेस्ट 8 टीमों में शामिल हो रही हैं। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर हैं। टीम के साथ गए प्रशिक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि छीलावाली सीकर में चल रही 64वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्रा वर्ग खो खो प्रतियोगिता में जालोर अपने तीनों लीग मैच जीत चुका है। इस जीत के बाद जालोर टीम ने सुपर लीग में प्रवेश किया। इस तरह अपने पहले मैच में अलवर को 3 अंकों से, कोटा को एक पारी और 10 अंकों से एवं दौसा को एक पारी 11 अंकों से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। मैनेजर किशना राम सियाग, दल प्रभारी उर्मिला कुमारी बिश्नोई ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। जालोर टीम की छात्रा प्रियंका कुमारी, वर्षा कुमारी व ममता कुमारी ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। जालोर प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रभारी गणपत सिंह मंडलावत ने जिले के शारीरिक शिक्षकों की मेहनत को इसका श्रेय दिया। नारणावास के शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़, माधुसिंह देवड़ा, हीरालाल सोलंकी आदि ने खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

खेलों में राज्यस्तर पर दर्ज किया नाम
जालोर की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में राज्यस्तर पर नाम दर्ज किया है। 64वीं खेलकूद प्रतियोगिता में अभी तक तीन दल राज्यस्तरीय सुपर लीग तक पहुंच चुकी है। इसमें चौदह वर्ष आयु वर्ग कबड्डी एवं 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग सॉफ्ट बॉल की दोनों टीम सुपर लीग तक पहुंची है। इससे जिले के खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो