scriptकमलगिरी व प्रेम गिरी का किया गादी तिलक | Kamalgiri and Prem Giri did gadi tilak | Patrika News

कमलगिरी व प्रेम गिरी का किया गादी तिलक

locationजालोरPublished: Oct 19, 2019 09:58:35 am

Submitted by:

Khushal Singh Bati

– साधु संतों के सान्निध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों की जुटी भीड़

- साधु संतों के सान्निध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों की जुटी भीड़

– साधु संतों के सान्निध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों की जुटी भीड़

जालोर. शहर के वागेश्वर मठ में ब्रह्मलीन महंत रमेश गिरी महाराज के देवलोक गमन पर सोडसी भंडारा व गादी तिलक का आयोजन हुआ। अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि श्री दशनाम श्री नवनाथ षट दर्शन मंडल के वरिष्ठ संत महंतों के सानिध्य में सोडसी भंडारा का आयोजन किया गया। जालोर नगर में वागेश्वर महादेव मठ की धरा पर ब्रह्मलीन महंत रमेश गिरी महाराज व शिष्य दीपक गिरी महाराज का भंडारा महोत्सव शुक्रवार को विशिष्ट संत महात्माओं एवं समस्त ग्रामवासी व भक्तगण के द्वारा आयोजित हुआ। आयोजन में सुबह 10 बजे समाधि पूजन,11 बजे संतसभा एवं गादी तिलक व 12 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जूनागढ़ महंत कमलगिरी महाराज तथा प्रेम गिरी महाराज का गादी तिलक व महंताई व चादर विधि की गई। आयोजन में जालोर मंडल आबू मंडल बाड़मेर मंडल जोधपुर मंडल व पाली मंडल के संत महात्माओं का सानिध्य रहा। भंडारा धूमधाम से मनाया गया जिसमें जालोर की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संजय गिरी, रजनीश पुरी, आजाद गिरी, संभाजी राव पाटील, महेश चंद्र व्यास, पंडित दया शंकर दवे, जगदीश माली, चतराराम घांची, मकसा मेवाड़ा, मोहनलाल, अर्जुनसिंह पंवार, भरत भादरु, अचलसिंह परिहार, जेपाराम घांची, मांगीलाल, दिलीप शर्मा, चम्पालाल गर्ग समेत कई जने मौजूद रहे।
इनका रहा सान्निध्य
कार्यक्रम में मुख्य सानिध्य जोधपुर महंत भुवनेश्वर गिरी महाराज जूना अखाड़ा के महामंत्री अभयपुरी महाराज पाली पुनागर मठ व जूना अखाड़ा के प्रवक्ता परशुराम गिरि तथा मंडल के संरक्षक व भैरुनाथ अखाड़े के महंत महंत गंगा नाथ महाराज, लेटा महंत रणछोड़ भारती महाराज, मण्डल अध्यक्ष व पुनासा मठ बाबू गिरी महाराज, सुरेश्वर मठ महंत पर्वतगिरी महाराज, जागनाथ महादेव मठ महेंद्र भारती महाराज, उम्मेदाबाद मठ महंत आशा भारती महाराज, करड़ा मठ महंत काशी नाथ महाराज, मोहननाथ महाराज, सोमपुरी महाराज, पवनपुरी सहित कई संत महात्माओं का सानिध्य रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो