scriptशहर में संचालित संस्कार केंद्रों की 251 कन्याओं का किया पूजन | Kanya poojan in Jalore | Patrika News

शहर में संचालित संस्कार केंद्रों की 251 कन्याओं का किया पूजन

locationजालोरPublished: Oct 12, 2019 10:47:23 am

www.patrika.com/rajasthan-news

शहर में संचालित संस्कार केंद्रों की 251 कन्याओं का किया पूजन

शहर में संचालित संस्कार केंद्रों की 251 कन्याओं का किया पूजन

जालोर. शहर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवर को कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन शंकरलाल भादरू के विशिष्ठ आतिथ्य व पुरखराम की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदम्बा के पूजन के साथ किया गया। विभिन्न संस्कार केंद्रों व विद्यालयों से कुल 251 कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं गणित प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, गणित मॉडल व विज्ञान मॉडल में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रभारी प्राचार्यगणों को भी सम्मानित किया गया। वैदिक गणित बाल वर्ग में छाया प्रजापत, जानवी लोहार, कनिश्का पंत, किशोर वर्ग में भूमि लोहार, कृष्णा सैन व हर्शिता भाटी ने स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोग में झलक सोनी, कीर्तिका सोनी, विज्ञान मॉडल में सुमन परमार, गणित प्रयोग में हेतल कंवर, संजना गहलोत व निकिता गहलोत ने स्थान प्राप्त किया। शारीरिक प्रभारी गुड्डू कंवर ने बताया कि एथेलेटिक में तश्तरी फेंक में संजना परमार ने जोधपुर प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला वैदिक गणित प्रमुख सुरेशकुमार गर्ग ने बताया कि समस्त छात्राएं प्रांत स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बाली व पाली जाएंगी। कार्यक्रम में मंजू परमार, सुनीता गुप्ता, प्रीति नागर, दिनेशकुमार, विशनाराम व सुरेशकुमार को विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं में श्रेष्ठ कार्य के लिए अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बालिका प्राथमिक गायत्री देवी, प्रधानाचार्य सत्यजीत चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य दिलीप दवे, छात्रावास अधीक्षक दीपसिंह, रणवीरसिंह, लीला कंवर व रॉयल शर्मा मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो