script‘उच्चारण एवं अभिव्यक्ति में भाषा की महत्ती भूमिका हैÓ | 'Language has an important role in pronunciation and expression. | Patrika News

‘उच्चारण एवं अभिव्यक्ति में भाषा की महत्ती भूमिका हैÓ

locationजालोरPublished: Sep 14, 2019 07:36:58 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

'उच्चारण एवं अभिव्यक्ति में भाषा की महत्ती भूमिका हैÓ

‘उच्चारण एवं अभिव्यक्ति में भाषा की महत्ती भूमिका हैÓ

हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताओं में प्रीति व ममता रहीं अव्वल


जालोर. शहर के वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की ओर से हिन्दी दिवस मनाया गया।
हिन्दी विभाग के तत्वावधान में साहित्यिक समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग की शपथ ली। राष्ट्रभाषा-हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में प्रीति राजपुरोहित, ममता कुमारी व भरत कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी भाषा: दशा और दिशा विषय वस्तु से संबंधित विचार गोष्ठी आयोजन में विद्यार्थियों ने वर्तमान परिवेश में हिन्दी की स्थिति और चुनौतियों पर विचार रखे। इसी प्रकार से हिन्दी भाषा केन्द्रित स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में ममता कुमारी्र, महेन्द्र कुमार व भीमसिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. एम.एल. जांगिड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावहारिक जीवन में शुद्ध पठन, श्रेष्ठ लेखन, उच्चारण एवं अभिव्यक्ति में भाषा की महत्ती भूमिका है। हिन्दी भाषा ही एक ऐसी भाषा है जो राजभाषा व राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर की लोकप्रिय भाषा है। हिन्दी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. बंशीलाल दर्जी ने कविता लेखन, कविता के विभिन्न पक्षों से अवगत कराते हुए स्वरचित कविता मां भारती की आरती आराधती हिन्दी सुनाई। समारोह में अर्जुन सिंह उज्ज्वल, डॉ. हरिश्चन्द्र, रविन्द्र कुमार, सुभाष विश्नोई, रीनू कुमारी, लक्ष्मी देवी नंदा, सुरेन्द्र राव, छात्रसंघ अध्यक्ष रामसिंह, उपाध्यक्ष राजेश देवासी सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिन्दी के राष्ट्रीय महत्व पर जानकारी दी
जालोर. राजकीय महिला महाविद्यालयमें हिन्दी दिवस मनाया गया। बाबूलाल देवड़ा ने हिन्दी भाषा के उद्भव, विकास एवं राष्ट्रीय महत्व पर बताया।
कार्यवाहक प्राचार्य अनुराधा सक्सेना ने राष्ट्रीय एकता के लिए हिन्दी भाषा को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने समस्त कार्यों में हिन्दी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। डॉ. वगताराम चौधरी ने शुद्ध हिन्दी का प्रयोग करने का संदेश दिया।संगोष्ठी में सविता कुमारी, पूजा राव, सरिता कुमारी, नर्बदा, हीना कंवर, राजकंवर, देसू कुमारी तथा छात्रसंघ अध्यक्ष पिन्टू कुमारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम संचालन निहारिका जैन ने किया। महाविद्यालय में 16 से 18 सितम्बर तक हिन्दी सप्ताह के तहत निबन्ध, श्रुति लेख एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

नारणावास.क्षेत्र की स्कूलों में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। राउप्रावि नया नारणावास में शारीरिक शिक्षक रूप सिंह राठौड़ ने कहा कि हिंदी मातृ भाषा है उसे मां के समान महत्व देना चाहिए। हिंदी भाषा में बोलने, लिखने व पढऩे में महत्व देने की बात कही। प्रधानाध्यापक लच्छाराम धान्दू ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चित्रा शर्मा, खुशालसिंह राठौड़, डूंगरसिंह दहिया आदि मौजूद थे। धवला स्कूल में प्रधानाध्यापक गणपतसिंह मंडलावत के सान्निध्य में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस परनिबंध प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक बाबूलाल सुंदेशा, आनंद सिंह, मधुसूदन व्यास, राजकुमार धान्दू, रिद्धि चंद, माया शर्मा, रेखा दवे आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो