scriptहर्षोल्लास से मनाई महेश नवमी, गूंजे जयकारे | Mahesh Navami celebrated with glee | Patrika News

हर्षोल्लास से मनाई महेश नवमी, गूंजे जयकारे

locationजालोरPublished: Jun 12, 2019 12:14:01 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

jalore sanchore

हर्षोल्लास से मनाई महेश नवमी, गूंजे जयकारे

माहेश्वरी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सांचौर. माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पर्व पर सांचौर माहेश्वरी समाज की ओर से मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके पहले सोमवार को भजन संध्या हुई। वहीं मंगलवार सवेरे सांचौर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद तहसील क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के बच्चों का शैक्षणिक प्रतिभा कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता व भोजन प्रसादी समेत विभिन्न गतिविधियां हुई। सभी कार्यक्रमों का संचालन माहेश्वरी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी न्याति नोहरा परिसर में हुआ। इस अवसर पर समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष सांचौर तहसीलदार पीतांबरदास राठी, माहेश्वरी समाज सांचौर के सचिव व्याख्याता सरवनकुमार कड़वा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप राठी, पूर्व पार्षद जगदीश शारदा, पूर्व कृषि मंडी उपाध्यक्ष सुरेश कड़वा, एसबीबीजे रिटायर्ड प्रबंधक गोविंद चांडक, सुरेश भूतडा़, चितलवाना विकास समिति सचिव नखतमल एन माहेश्वरी, कांतिलाल माहेश्वरी, नवल माहेश्वरी, बबलू माहेश्वरी समेत समाजबंधु मौजूद थे।

निकाली शोभायात्रा
भीनमाल. माहेश्वरी समाज के लोगों ने मंगलवार को महेश जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। समाज न्याति नोहरे में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। गाजे-बाजे के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा माहेश्वरी कॉलोनी से रवाना होकर क्षेमंकरी माता सर्कल, गायत्री मंदिर, विवेकानन्द सर्कल, महालक्ष्मी मंदिर, गणेश चौक, मुख्य बाजार, वराहश्याम मंदिर, पीपली चौक, माघ चौक, कचहरी रोड व चण्डीनाथ महादेव मंदिर होते हुए माहेश्वरी कॉलोनी पहुंची। शोभायात्रा में भक्तिगीतों पर नाचते युवा, रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर चल रही बच्चे, महिलाएं व युवतियां, आसमान में उड़ता गुलाल व रथ पर सवार प्रतिमा से शोभायात्रा का नजारा देखते ही बन रहा था। शाोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। नोहरे में भगवान महेश की महाआरती हुई। इसमें समाज के लोगों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो