scriptRajasthan Monsoon: आज 11 जिलों में होगी बारिश, राजस्थान में मानसून को लेकर आई नई जानकारी | Monsoon will enter Rajasthan in the last week of June, IMD alert for rain in 11 districts today | Patrika News
जालोर

Rajasthan Monsoon: आज 11 जिलों में होगी बारिश, राजस्थान में मानसून को लेकर आई नई जानकारी

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार आज भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

जालोरOct 24, 2024 / 03:56 pm

Rakesh Mishra

rajasthan monsoon alert
Rajasthan Monsoon Alert: मानसून ने रविवार को मुम्बई में दस्तक दे दी है। संभावना है कि राजस्थान में जून के आखिरी सप्ताह में मानसून की एंट्री हो सकती है। अगले कुछ दिन तक बादल आने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार यानि आज भी प्रदेश के 11 जिलों में मौसम बदलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

विभाग के अनुसार आज भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ जालोर में मौसम ने रविवार को एक बार फिर से करवट ली और गर्मी के असर से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन के तापमान में 0.7 डिग्री का इजाफा हुआ। तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व शनिवार को दिन का तापमान 42.6 डिग्री रहा। वहीं रात के तापमान में भी 1.6 डिग्री का इजाफा हुआ। तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार रात का तापमान 27.7 डिग्री था। रविवार को सवेरे 10 बजे बाद से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। तेज धूप और गर्मी के बीच सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी दोपहर में चहल पहल कम रही।

ऐसा रहा 7 दिन का तापमान

इस हफ्ते तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहा। 3 तारीख को दिन का तापमान 42.7 डिग्री था। वहीं 4 तारीख को तापमान में कमी आई। तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। 5 जून को दिन का तापमान 40.6 डिग्री रहा। इसी तरह 6 जून को 41.2 डिग्री, 7 जून को 42.7 डिग्री, 8 जून को 42.6 डिग्री और 9 जून को 43.7 डिग्री तापमान रहा।

Hindi News / Jalore / Rajasthan Monsoon: आज 11 जिलों में होगी बारिश, राजस्थान में मानसून को लेकर आई नई जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो