scriptअध्यक्ष पद के लिए घमासान, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी | nikay chunav 2019: Monitoring of candidates for palika president | Patrika News
जालोर

अध्यक्ष पद के लिए घमासान, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

www.patrika.com/rajasthan-news

जालोरNov 17, 2019 / 08:30 pm

Jitesh kumar Rawal

अध्यक्ष पद के लिए घमासान, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

अध्यक्ष पद के लिए घमासान, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

निर्दलीय प्रत्याशियों से सम्पर्क साधने में जुटे दोनों दलों के प्रत्याशी, कल होगी मतगणना


भीनमाल. नगरपालिका चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के लिए घमासान हुआ है। नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस व भाजपा हर तरह के हथकण्डे अपना रहे है। दोनो ही दलों को पार्षदों के खरीद-फरोख्त की आशंका है। भाजपा ने मतदान समाप्त होने के कुछ समय बाद शाम को ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर ली। वहीं कांग्रेस ने रविवार सुबह अपने प्रत्याशी की बाड़ाबंदी की। खासकर पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न वाहनों में रवाना किए गए है। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को अलग-अलग दो-तीन के ग्रुप में जिम्मेदार पदाधिकारियों की निगरानी में रवाना किया गया है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 31 प्रत्याशी है। वहीं दो पार्षद निर्विरोध चुने गए थे। भाजपा की ओर से 37 प्रत्याशी मैदान है। उल्लेखनीय है कि कुल ४० वार्ड में कांग्रेस ने कुल छह जगह प्रत्याशी ही खड़े नहीं किए। एक वार्ड में नामांकन खारिज हो गया। वहीं भाजपा की ओर से दो ने नामांकन वापस ले लिया, एक में प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था।

अध्यक्ष पद के लिए यह ठोक रहे है ताल
नगरपालिका में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐेसे में करीब आधा दर्जन महिला अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे है। अध्यक्ष पद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विमला बोहरा, भाजयुमो जिला मंत्री महेन्द्र सोलंकी की पत्नी रेखादेवी सोलंकी, पार्षद मूंगीदेवी घांची, नगर महामंत्री किशोर सांखला की पत्नी गोमतीदेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद श्याम बोहरा की पत्नी शीलादेवी बोहरा व समदर कंवर दावेदार है। अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर दोनों ही दल खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की।

पूर्व प्रधान से प्रत्याशी बहस
कांग्रेस की ओर से बाडाबंदी को लेकर एक प्रत्याशी की पूर्व प्रधान देराम विश्नोई से बहस हो गई। पूर्व प्रधान एक प्रत्याशी को बाडाबंदी के लिए साथ चलने की बात कही, लेकिन प्रत्याशी ने मना कर दिया, उन्होंने कहा कि मैं किसी के साथ नहीं चलने वाला हूं, लेकिन फिर समझाइश करने पर प्रत्याशी साथ चलने के लिए रवाना हुए।

निर्दलीय से साध रहे सम्पर्क
कांग्रेस व भाजपा की ओर से नगरपालिका में बोर्ड बनानेे के लिए पूरी गठजोड़ लगा रहे है। अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों से भी सम्पर्क साध रहे है। वार्डों में जीताऊ निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अपने पाले में डालने की कोशिश में जुट रहे है। वार्ड संख्या 4, 5, 6, 10, 11, 12, 16, 24, 25, 26, 29, 36, 38 व 40 निर्दलीय जबर्दस्त मुकाबले में है।

भाजपा में उठ सकते है बगावत के सुर
भाजपा में इस बार अध्यक्ष पद पर पांच महिलाएं दावेदार है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर एक नाम पर सर्वसम्मति बन पाना मुश्किल है। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने पर पार्टी में बगावत के सुर उठ सकते है। भाजपा की ओर से रेखादेवी माली, मूंगीदेवी घांची, शीला बोहरा, गोमतीदेेवी व समदर कंवर अध्यक्ष पद की दावेदार है। एक पार्षद ने भाजपा आलाकमान को इसके लिए चेतावनी भी दे दी है।

कार्यकर्ताओं पर भरोसा
कांग्रेस की ओर से कोई बाडाबंदी नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी को अपने प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर भरोसा है।
– डॉ. समरजीतसिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक


बाड़ाबंदी नहीं हुई
भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की कोई बाड़ाबंदी नहीं हुई है। कोई भी कार्यकर्ता अपनी स्वैच्छा से कहीं भी घूूम-फिर सकता है। इसमें बाड़ाबंदी की कोई बात नहीं है।
पूराराम चौधरी, विधायक, भीनमाल

Home / Jalore / अध्यक्ष पद के लिए घमासान, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो