इस तरह हो रही कटौती
बुधवार तक अदर देन हैड क्वार्टन नगरपालिका क्षेत्र में एक घंटे से अधिक की कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शैड्यूल पॉवर कट किया जा रहा था। लेकिन अब प्रदेश व्यापी संकट के बीच कटौती का दायरा और बढ़ाया है।

पानी की आपूर्ति हो रही प्रभावित
हालांकि पेयजल आपूर्ति के सोर्स पर बिजली कटौती नहीं की जानी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के फीडर एक ही होने से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है और पानी के लिए लोगों को अधिक समय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
ये है नया शैड्यूल जो बढ़ाएगा परेशानी
- वर्तमान में बढी हुई विद्युत की मांग और आपूर्ति में कमी को देखते हुए नगरपालिका क्षेत्र भीनमाल एवं सांचौर में सुबह 6 से 9 बजे के बीच विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
- जिला मुख्यालय जालोर में सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे के बीच विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जिसमें पेयजल एवं अस्पताल आदि आवश्यक सेवाएं की सुचारू रहेगी।
- बिजली की कमी को देखते हुए कृषि उपभोक्ताओं को 6 घंटे के स्थान पर 5 घंटे के ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
- कृषि क्षेत्र में दिन के ब्लॉक में सुबह 6.00 बजे से 12.00 बजे के कृषि ब्लॉक को रात्रि में 5 घंटे के ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की उपलब्धता के अनुसार 7 घंटे से 8 घंटे की कटौती जारी रहेगी।
- औद्योगिक इकाइयों से शाम 6 बजे से 10 बजे के बीच में अपने स्वीकृत भार का 50 प्रतिशत भार ही काम में लेने का आग्रह किया जाता है। ताकि बढ़ी हुई मांग को सीमित किया जा सके।

आगे क्या: जानिये
अभी की स्थिति प्रदेश में बिजली संकट के कारण बन रही है। उपलब्धता में आई कमी से दिक्कत बढ़ रही है। दूसरी तरफ आगामी दिनों में यदि कोयले की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाती है तो संकट और भी बढऩे वाला है। जिसका बड़ा असर उपलब्धता में और कमी के रूप में देखने को मिल सकता है। इधर, हवाएं नहीं चलने से राज्य विंड एनर्जी भी नहीं मिल पा रही।

इनका कहना
बिजली की उपलब्धता में मांग की तुलना में 13 से 15 लाख यूनिट तक कमी आई है। जिला मुख्यालय को छोडकऱ नगरपालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है।
- एनके जोशी, एसई, डिस्कॉम