script

तीन अलग-अलग हादसों में एक की मौत, दो घायल

locationजालोरPublished: Nov 14, 2019 10:30:47 am

Submitted by:

Khushal Singh Bati

थाना क्षेत्र के पावटा में जवाई नहर के समीप बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड चालक जवाई नहर में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मोपेड़ सवार एक अन्य युवक घायल हुआ।

आहोरञ्च पत्रिका. थाना क्षेत्र के पावटा में जवाई नहर के समीप बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड चालक जवाई नहर में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मोपेड़ सवार एक अन्य युवक घायल हुआ।
जानकारी के अनुसार हरियाली निवासी लच्छाराम (२५) पुत्र हरिराम मीणा व बेदाना निवासी नरपत मीणा खेत में काम कर मोपेडपर लौट रहे थे। रास्ते में पावटा स्थित जवाई नदी के समीप अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे मेंमोपेड चालक लच्छाराम जवाई नहर में गिर गया।जबकि, नरपत नहर से दूर गिरा। उसे मामूली चोटें आई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लच्छाराम को जवाई नहर से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव मौके पर ही पड़ा था। मृतक के परिजन अज्ञात वाहन का पता लगाने तथा उसे पकडऩे की मांग पर अड़े हुए थे।
कार से टकरा कर बाइक चालक घायल
आहोर. कस्बे के समीप चरली राजमार्ग पर बुधवार सवेरे कार से टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर गड्ढों की वजह से सुबह कार व बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक चालकजैसाराम पुत्र पुराराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के राजकीय अस्पताल मेंप्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया। उल्लेखनीय है कि राजमार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हालत में है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
चलती जीप से गिर कर युवक घायल
रानीवाड़ा. कस्बे से दांतवाड़ा जा रही जीप से गिर कर युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक जेतपुरा निवासी गौतम पुत्र मसराराम मेघवाल जीप में पीछे लटक रहा था।
जालेरा के पास नीचे गिर करगंभीर रूप से घायल हो गया। जीप को चालक भगा ले गया। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालक ने घायल को सीएचसी रानीवाड़ा में भर्ती करवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो