scriptबंद नहीं हो रहा नहर का ओवरफ्लो, पानी से बर्बाद हो रही किसानों की फसल | Overflow of not going off the canal, crop of farmers being wasted | Patrika News

बंद नहीं हो रहा नहर का ओवरफ्लो, पानी से बर्बाद हो रही किसानों की फसल

locationजालोरPublished: Dec 16, 2018 11:17:34 am

किसानों के खेतों में जा रही नहर का ओवरफ्लो पानी

Narmda Overflow water

बंद नहीं हो रहा नहर का ओवरफ्लो, पानी से बर्बाद हो रही किसानों की फसल

चितलवाना. नर्मदा विभाग की ओर से नहर का ओवरफ्लो पानी भले की नदी के बहाव क्षेत्र में बहाया जा रहा है, लेकिन यह पानी बहते हुए सीधा किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों के खेत पानी से भर जाने के कारा उनकी फसल खराब हो रही है। जानकारी के अनुसार नर्मदा मुख्य नहर के रणोदर सरहद में ओवरफ्लो का पानी गांव के पास पहुंच रहा है। ऐसे में यहा स्थित किसानों के खेतों में यह पानी पहुंचने से बोई गई फसल जल गई है। वहीं भीमगुड़ा वितरिका के सी-माइनर पर कलजी की बेरी सरहद में भी खेत में पानी भर जाने से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में यहां के किसान काफी परेशान हो रहे हैं।
हर बार बनती है ऐसी स्थिति
विभाग की ओर से पानी की अधिक आवक होने या कोई समस्या होने पर नर्मदा मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब माइनर के ओवरफ्लो का पानी नदी के बहाव क्षेत्र में छोड़ा जाता है, लेकिन यह पानी नदी में जाने के बजाय किसानों के खेतों में पहुंच जाता है। जिससे किसानों को अक्सर खेतों में बोई फसल का नुकसान उठाना पड़ता है।
इनका कहना…
माइनर की डिग्गियों के पानी की निकासी के लिए नहर नहीं बनाने के कारण ओवरफ्लो का पानी मेरे खेत में भर गया है। जिससे बोई गई फसल बर्बाद हो गई है।
– श्रीराम विश्नोई, काश्तकार, कलजी की बेरी, भीमगुड़ा
रणोदर गांव की सरहद में नदी में छोड़ा गया पानी पिछले कई दिनों से किसानों के खेतों में भर रहा है। जिससे खेतों में बोई फसल बर्बाद हो गई है। कई बार अधिकारियों को बताने के बावजूद हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
– मोहनलाल मेघवाल, काश्तकार, रणोदर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो