scriptपानी निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान | Permanent solution to water drainage problem | Patrika News

पानी निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान

locationजालोरPublished: May 23, 2018 04:46:47 pm

माधोपुरा मेंपानी निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सिवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया।

jalore

पानी निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान


आहोर. भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के माधोपुरा में पिछले लंबे समय व्याप्त पानी निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से मंगलवार को सिवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। सिवरेज पाइप लाइन से पिछले लंबे समय से व्याप्त पानी निकासी की Óवलंत समस्या का अब स्थाई समाधान होगा। भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की ओर से माधोपुरा में पानी निकासी की समस्या का स्थाई निराकरण करने को लेकर करीब 40 लाख की लागत से मुख्य मार्गों पर सिवरेज लाइन बिछाई जाएगी। यहां मुख्य मार्गों में भूमिगत सिवरेज लाइन बिछने के बाद घरों से निकलने वाले गंदे पानी की सुचारू निकासी होगी। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, प्रधान राजेश्वरी कंवर, भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच शिवप्रतापसिंह, विकास अधिकारी इन्द्रसिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सहायक अभियंता सी.पी.वर्मा, राजवीरसिंह देवड़ा, वेडिय़ा सरपंंच गुलाबसिंह देवड़ा समेत अतिथियों ने वेद मंत्रों के साथ पूजन कर सिवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में विधायक राजपुरोहित ने कहा कि भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत ने माधोपुरा में पानी निकासी की समस्या के स्थाई निराकरण हेतु करीब 40 लाख की लागत से सिवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ कर पंचायत समिति क्षेत्र में विकास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो हरकत में आया ग्राम पंचायत
माधोपुरा में लंबे से पानी निकासी की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका में लगातार खबरों का प्रकाशन कर इस ओर ग्राम पंचायत व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। यहां नालियों का अभाव व पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने को लेकर गत 18 जनवरी को राजस्थान पत्रिका के अंक मेें ग्राम पंचायत ने लाखों खर्च कर किया सीसी रोड का निर्माण, भूल गए नाली बनाना, 20 जनवरी के अंक मेें बदहाल मार्ग की ली सुध, निकासी के लिए सर्वे तथा 8 अप्रेल के अंक में सर्वे के ढाई माह बाद भी नहीं मिली सिवरेज लाइन की वित्तीय स्वीकृति शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया गया। पत्रिका में लगातार खबरों का प्रकाशन होने के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया तथा सिवरेज लाइन के लिए सर्वे कार्य करवाया। इसके बाद सिवरेज लाइन के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब 40 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
ऐसे बनी हुई है समस्या
माधोपुरा में राउप्रावि के सामने स्थित मुख्य सड़क मार्ग समेत विभिन्न मोहल्लों में पानी निकासी की लंबे समय से समस्या बनी हुई है। यहां विभिन्न मोहल्लों में पानी निकासी के लिए नालियों का अभाव होने से घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों तथा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी आम रास्तों में जमा होकर कीचड़ व गंदगी फैला रहा है। यहां सबसे विकट स्थिति आहोर कस्बे से माधोपुरा जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर राउप्रावि के आस-पास बनी हुई है। यहां नालियों का अभाव व पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर हर वक्त फैला रहता है। जिससे न केवल गंदगी व कीचड़ हो रहा है बल्कि गंदे पानी में म’छरों के होने से बीमारियों का डर भी सता रहा है। मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित कई मकान मालिकों ने अपने घरों के आगे मिट्टी व पत्थर डालकर ढेर लगा दिए है। वहीं मार्ग के बीचों-बीच गंदे पानी का भराव होने से यहां से राहगीरों व वाहन चालकों का गुजरना दूभर बना हुआ है। यहां विभिन्न मोहल्लों में नालियों का अभाव होने से घरों का पानी आम रास्तों में फैलकर गंदगी व कीचड़ कर रहा है। लेकिन अब इस समस्या का स्थाई निराकरण हो जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से पानी निकासी की समस्या का स्थाई निराकरण करने को लेकर करीब 40 लाख की लागत से यहां सिवरेज लाइन बिछाई जा रही है। सिवरेज लाइन होने से अब पानी की निकासी हो सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो