scriptजवानों की साइकिल यात्रा के स्वागत में उमड़ा सांचौर, बोर्डर से माखुपुरा तक पुष्पवर्षा | Pushpavarsha from Border to Makhupura to welcome the soldiers' | Patrika News

जवानों की साइकिल यात्रा के स्वागत में उमड़ा सांचौर, बोर्डर से माखुपुरा तक पुष्पवर्षा

locationजालोरPublished: Sep 15, 2019 11:02:22 am

www.patrika.com/rajasthan-news

जवानों की साइकिल यात्रा के स्वागत में उमड़ा सांचौर

जवानों की साइकिल यात्रा के स्वागत में उमड़ा सांचौर

संाचौर. पैरामिलीट्री के 500 जवानों की ओर से ६ सितम्बर को गुजरात के पोरबंदर से भारत भ्रमण के लिए शुरू की गई साइकिल संदेश यात्रा ने शनिवार को ज्यों ही बोर्डर एरिया से राजस्थान में प्रवेश किया देशभक्ति के जयकारों ने पूरे वातावरण में जोश भर दिया। यह नजारा राजस्थान व गुजरात बोर्डर की खोड़ा चौकी का था। जहां बीएसएफ के जवानों के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा। इस दौरान बोर्डर से माखुपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर तक करीब 10 किमी के क्षेत्र में लोगों ने बीएसएफ के जवानों की गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ो के साथ अगवानी की। इस दौरान बीएसएफ के जवान भी अद्भुत स्वागत से उत्साहित नजर आए। उन्होंने भी आम लोगों के साथ भारत माता के जयकारे लगाये। गुजरात बोर्डर पर सत्यपुर क्लब के नेतृत्व में युवाओं ने जवानों की साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जवानों के साथ सेल्फी भी ली। वहीं बोर्डर पर देशभक्ति के स्लोगन, गीतों व तिरंगे झंडे ने वातावरण में नया जोश भर दिया। वहीं जवानों ने युवाओं के साथ नृत्य भी किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपित महात्मा गांधी के जन्मशती के अवसर पर बीएसएफ के जवानों द्वारा भारत सरकार के निर्देश पर किया गया। इस मौके डीआईजी सीमा सुरक्षा बल गुरूपालसिंह, नरेन्द्र चतुर्वेदी कमांडडेंड 50वीं बटालियन, प्रदीपकुमार शर्मा कंमाडेंड 115वीं बटालियन, अखिलेश तिवारी कमांडेड 109वीं बटालियन, आलोक भूषण द्वितीय कमांड अधिकारी, राकेश कुमार द्वितीय कमांड अधिकारी, गोविन्दसिंह राठौड़ डिप्टी कमाडेंड, हिमान्द्रा उडेरिया डिप्टी कमांडेड, रघुवीरसिंह तामलोर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बाड़मेर, जसवंतसिंह प्रबंधक ट्रांस्टेक ग्रीन पॉवर, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, राव मोहनसिंह, श्रवणसिंह राव, अमराराम माली, मोतीराम चौधरी, सांचौर कार्यवाहक एसडीएम पीताम्बरदास राठी, योगेश जोशी, हरिसिंह राव, महेन्द्रसिंह झाब, गणपत पालड़ी, पुरुषोतम राजपुरोहित, गणेशाराम चौधरी, अशोक भार्गव, अर्जुन पुरोहित, पिन्टू देसाई, प्रेम पनपालिया, श्रवण मांजू, डॉ. नरसीराम देवासी, हिन्दूसिंह चौहान, मिलापचंद मेहता, दानाराम चौधरी, जामाराम चौधरी, भजनलाल लोल, राज गोस्वामी, सुरेश देसाई, पीसी डारा, सोहन खत्री, महिपालसिंह, रमेश सारण व हरिश कुमार सहित कई जने मौजूद थे।
बच्चो ने दी प्रस्तुतियां
खोड़ा चौकी से प्रवेश करते ही गरडाली सरहद में सत्यपुर क्लब के तत्वावधान में आकर्षक तोरण द्वार व मंच बनाया गया। जहां योगेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने जवानों का स्वागत किया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी, देश के जवानों की वेशभूषा, सीमा पर प्रहरी के रूप में झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
माखुपुरा में किया लंच, रात्रि विश्राम रणोदर में
जवानों की यह साइकिल संदेश यात्रा २ अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। रैली ने थराद बोर्डर के खोड़ा चौकी से शनिवार सुबह 10.30 बजे बोर्डर में प्रवेश कर माखुपुरा स्थित बाबा रामदेव ट्रस्ट में विश्राम किया। माखुपुरा से ३ बजे साइकिल रैली रवाना होकर रणोदर पहुंची। जहां पर ग्लोबल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड कॉलेज व राउमावि कपासियों की ढाणी में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को रैली बाड़मेर के लिए रवाना होगी। इस दौरान गुजरात बॉर्डर से लेकर बाड़मेर बॉर्डर तक यातायात की व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहेगा। वहीं जवानों के लिए पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, दरियां व कुर्सियों की व्यवस्था जगहों के अनुसार जलदाय विभाग, बीडीओ व नगर पालिका ने की।

ट्रेंडिंग वीडियो