scriptबैंगलुरु के रामदेवरा साइकिल यात्री संघ ने आशापुरी माता मंदिर में दर्शन किए | Ramdevra Cycle Yatris Association of Bangalore visited Ashapuri Mata | Patrika News

बैंगलुरु के रामदेवरा साइकिल यात्री संघ ने आशापुरी माता मंदिर में दर्शन किए

locationजालोरPublished: Aug 24, 2019 01:17:07 pm

Submitted by:

Khushal Singh Bati

– लगातार 15 वर्षों से यह क्रम है जारी, 2700 किमी का सफर तय कर जालोर जिले में तथा उसके बाद रामदेवरा तक पहुंचता है

- लगातार 15 वर्षों से यह क्रम है जारी, 2700 किमी का सफर तय कर जालोर जिले में तथा उसके बाद रामदेवरा तक पहुंचता है

– लगातार 15 वर्षों से यह क्रम है जारी, 2700 किमी का सफर तय कर जालोर जिले में तथा उसके बाद रामदेवरा तक पहुंचता है

– लगातार 15 वर्षों से यह क्रम है जारी, 2700 किमी का सफर तय कर जालोर जिले में तथा उसके बाद रामदेवरा तक पहुंचता है
मोदरा. बैंगलुरु से रामदेवरा के लिए साइकिल यात्रा को ४ अगस्त को रवाना हुआ साइकिल यात्रा संघ शुक्रवार को मोदरा पहुंचा, यहां आशापुरी माता मंदिर में दर्शन किए। जत्थे के मोदरा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। तनसिंह सोढ़ा ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से 2700 किलोमीटर की यात्रा कर बेंगलुरु से रामदेवरा (रुणिचाधाम) दर्शन के लिए यह जत्था पहुंचता है। साइकिल पर यात्रा करते हुए प्रवासियों का दल जालोर जिले के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करते हुए रुणिचाधाम रामदेवरा पहुंचता है। रामदेव सेवा संघ व बैंगलुरु एकता साइकिल यात्रा संघ के अध्यक्ष रतनसिंह सोढ़ा राजपुरोहित ने बताया कि जालोर के प्रवासी व्यवसायी बैंगलुरु से साइकिल पर रवाना होकर बाबा रामदेव के दर्शन करने निकलते हैं। करीब 2700 किलोमीटर की दूरी पार कर एक महीने में रुणिचाधाम रामदेवरा पहुंचते हैं। इस बार जत्थे में 30 सदस्य शामिल है।
धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे
यह जत्था जालोर में आशापुरी माता मंदिर मोदरा के बाद, चामुंडा सुंधा माताजी, वावेशवरी माताजी बासडाधनजी, श्री महोदरी आशापुरी माताजी मंदिर मोदरा सारणेश्वर महादेव मंदिर अमृतसर, सरत, सिरे मंदिर जालोर, जलंधर नाथ महादेव मंदिर बोकड़ा, चौदरा माताजी मंदिर देबावास, धोणारी वीर भाद्राजून, ब्रह्मधाम खेतेश्वर धाम आसोतरा, माता राणी भटीयाणी मंदिर जसोल होते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर लाबुराम देवासी, नरपत सिंह सरत, मांगीलाल देवासी बोकड़ा, ईश्वरसिंह पोकरणा, मुकेश कुमार राव, चन्दनसिंह राठौड़, अशोक कुमार संत, रमेश पहाड़ सिंह राठौड़, पुजारी डूंगरपुरी व प्रकाश पुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो