scriptजालोर : मार्बल से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, चार घायल | Reflex truck full of marble, a death, four injured | Patrika News
जालोर

जालोर : मार्बल से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, चार घायल

बागरा थाना क्षेत्र के धानपुर सरहद में बीओटी रोड पर शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मार्बल के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक में सवार चार जने घायल हो गए। बागरा थाना प्रभारी मोतीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भागली से मार्बल का लदान कर […]

जालोरMay 27, 2016 / 05:46 pm

Sabal Bhati

बागरा थाना क्षेत्र के धानपुर सरहद में बीओटी रोड पर शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मार्बल के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक में सवार चार जने घायल हो गए। बागरा थाना प्रभारी मोतीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भागली से मार्बल का लदान कर ट्रक रानीवाड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान धानपुर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में सवार श्रमिक भागली निवासी गोपाराम (३४) पुत्र बाबराजी की मार्बल के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार श्रमिक चौथाराम, महेन्द्र, छगनलाल व ट्रक चालक हरजी निवासी मदनलाल वैष्णव घायल हो गए। जिन्हें जालोर स्थित सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से दो को गंभीरावस्था में अन्यत्र रेफर किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो