scriptHeavy Rain in Rajasthan: रोज उमड़-घुमड़ कर आती घटाएं, तरसा कर लौट रही | returning clouds without rain | Patrika News

Heavy Rain in Rajasthan: रोज उमड़-घुमड़ कर आती घटाएं, तरसा कर लौट रही

locationजालोरPublished: Sep 15, 2019 07:40:25 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

रोज उमड़-घुमड़ कर आती घटाएं, तरसा कर लौट रही

रोज उमड़-घुमड़ कर आती घटाएं, तरसा कर लौट रही

घटाएं तो छा रही पर शायद विदा हो गया मानसून, उमस व बादलों से लोगों की उम्मीद अब भी कायम


जालोर. जिले में रोज ही घटाएं छा रही है, लेकिन बिन बरसे ही लौट रही है। मानों मानसून भी विदा हो गया। हालांकि उमस का कहर और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों की उम्मीद अब भी कायम है। लोगों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। (heavy rain in Rajasthan)
शहर में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। धूप नदारद ही रही, लेकिन उमस का कहर बना रहा। लोग पसीने से तरबतर दिखे। दिनभर बारिश के आसार लगे रहे, लेकिन देर शाम तक भी बारिश नहीं हुई। हालांकि जिले में मानसून देरी से आया पर अच्छी बारिश का दौर भी चला, लेकिन आशानुरूप बरसात का इंतजार ही है।
बारिश हुई पर इसलिए चिंतित है लोग
मानसून के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के दौर चले। रानीवाड़ा, भीनमाल, सांचौर, आहोर क्षेत्र में अलग-अलग दिनों में बारिश हुई। इससे नदी-नालों में पानी चला। जालोर ब्लॉक में दो-तीन बार बारिश हुई, लेकिन जलाशयों में अपेक्षानुरूप पानी नहीं आया। इससे आगामी दिनों को लेकर लोग चिंतित है।

माथे पड़ रहा बुवाई की तैयारी का खर्च
देरी से आई बारिश के बाद किसानों ने खेतों में बुवाई की तैयारी की है। वैसे पहले बोई गई फसलों को बारिश से अच्छा फायदा मिला, लेकिन बुवाई के लिए तैयार पड़े खेत अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी फसल की आस में किसानों ने बुवाई में काफी धन खर्च किया, लेकिन बारिश नहीं होने से व्यय किया गया यह खर्च भी माथे पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो