जालोर

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बंद बेअसर, खुली रही दुकानें

सुबह कुछ देर लोगों में रही संशय की स्थिति, कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना, भ्रमण कर समर्थन मांगा

जालोरSep 11, 2018 / 10:33 am

Dharmendra Kumar Ramawat

Rising prices of petroleum products and inflation

जालोर. पेट्रोलियम पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया, लेकिन बंद का मिला-जुला असर रहा।अधिकतर जगहों पर बंद बेअसर नजर आया।
जिला मुख्यालय समेत विभिन्न जगहों पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सुबहरैली के रूप में भ्रमण किया तथा व्यापारियों से समर्थन मांगा। इस दौरान जरूर लोगों ने शटर डाउन किए, लेकिन रैली आगे निकलते ही शटर वापस खुल गए। भीनमाल, आहोर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग यही स्थिति रही। जालोर शहर में मुख्य बाजार, हरिदेव जोशी सर्किल, गांधी चौक, बागोड़ा रोड सहित अन्य जगहों पर व्यापारियों से आग्रह किया गया।साथ ही सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद को समर्थन मांगा। हालांकि सुबह कुछ देर लिए लोगों में संशय की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में एक-एक कर दुकानें खुल गई।
भीनमाल. कांग्रेस पार्टी की ओर से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि व महंगाई के विरोध में भारत बंद को लेकर सोमवार को शहर की अधिकांश जगहों पर बंद का असर नहीं दिखा। शहर का मुख्य बाजार भी खुला रहा। बंद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली। रैली रामसीन रोड कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर एलएमवी तिराहा, महावीर चौराहा, माघ चौक, विवेकानंद सर्किल व कचहरी रोड पहुंची। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व पार्षद पुखराज विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेशन रोड पेट्रोल पंप के आगे सरकार विरोध नारे लगाकर पेट्रोल व डीजल की दरों में कमी करने की मांग की। इस मौके अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सर्जनसिंह राठौड़, जयन्तीलाल घांची, रूस्तमखान, जैसाराम मेघवाल, जलालखां, दलपतसिंह निंबावास व जबरसिंह परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी तरह तवाव गांव में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर महंगाई का विरोध जताया। इस मौके मांगीलाल देवासी, जितू बिल्डर, अर्जुन पुरोहित, वचनाराम पुरोहित, मोहम्मद हनीफ तवान, मंगल देलवाड़ा, प्रकाश मेघवाल व अर्जुन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जीएसटी में शामिल हो पेट्रोल डीजल
जालोर शहर में सुबह कांग्रेस पदाधिकारियों ने वन-वे पर सांकेतिक धरना दिया। यहां जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश महंगाईसे जूझ रहा है।आम उपभोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांग की गई।बंद का आह्वान होने से राज्य सरकार पर दबाव बना तथा रातों रात वेट कम किया।इससे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कुछकमी जरूर हुई, लेकिन यह राशि भी ऊंट के मुंह में जीरा ही है।जिला प्रभारी सोमेंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, नैनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, उपाध्यक्ष सोहनसिंह देवड़ा, लालसिंह, जीतेन्द्र कसाना, ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, नगराध्यक्ष जुल्फिकार अली, जिला सचिव नेनाराम माली, रमेश सोलंकी, मोतीसिंह, ममता जैन, नाजिम खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindi News / Jalore / पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बंद बेअसर, खुली रही दुकानें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.