scriptजीत के लिए दौड़े धावक, चेतन व ईशा राम रहे अव्वल | Runing for victory: Chetan and Isha Ram topped | Patrika News

जीत के लिए दौड़े धावक, चेतन व ईशा राम रहे अव्वल

locationजालोरPublished: Oct 03, 2019 02:52:58 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

जीत के लिए दौड़े धावक, चेतन व ईशा राम रहे अव्वल

जीत के लिए दौड़े धावक, चेतन व ईशा राम रहे अव्वल

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलीट ने दिखाया दमखम


नारणावास. बागरा में चल रही 64 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में जिले भर के एथलीट विभिन्न इवेंट में दम खम दिखा रहे हैं। प्रथम व दूसरे स्थान पाने की होड़ मची हुई है।
संयोजक जय नारायण परिहार व रूप सिंह राठौड़ ने बताया कि 19 वर्ष 500 मीटर दौड़ में चेतन कुमार रानीवाड़ा कला ने प्रथम, रमेश कुमार बावतरा ने दूसरा व जितेंद्र कुमार धानोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 17 वर्ष में ईशा राम सुराणा ने प्रथम, दाना राम कवराडा ने दूसरा व सूर्यपाल सिंह सेंटपाल जालोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक 19 वर्ष में अशोक कुमार वाडा भाडवी ने पहला, राहुल कुमार सिंह तवाव ने दूसरा व शेतन कुमार भादुरणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष ट्रिपल जम्प में दिनेश कुमार रानीवाड़ा ने पहला, जीवाराम चितरोड़ी ने दूसरा व अरविंद विश्नोई सांकड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में चंदनसिंह चंपावत, अर्जुन सिंह देलदरी ,जब्बार खान, पोला राम, भागीरथ विश्नोई, पोला राम लुकडा, राय चंद सैन, हिम्मत सिंह, मून सिंह राठौड़, असलम खान, रणजीत भट्ट, रामलाल, पूनमा राम सुथार, भवर लाल गौड़, हर्ष चंपावत, भमरा राम संत, खेता राम शामिल थे। इस अवसर पर खीम सिंह सिन्धल, सत्तार खान, हरीश रांगी, सुलेमान खान, सूरज सिंह, बगा राम, मंछा राम, भवरु खान, मुस्ताक खान, ज्ञानचंद आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो