scriptसांचौर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन, अब तक इतनों ने भरे नामांकन | Sanchore Nagar Palika eletion 2021 | Patrika News

सांचौर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन, अब तक इतनों ने भरे नामांकन

locationजालोरPublished: Jan 15, 2021 09:22:28 am

नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरूवार को उत्साह का माहौल रहा। दोपहर तीन बजे तक 70 प्रत्याशियों की ओर से 81 नामांकन भरे गए। इस दौरान नामांकन को लेकर उपखंड मुख्यालय पर काफी चहल-पहल रही। उपखंड कार्यालय परिसर में कोविड-19 की पालना को लेकर पुख्ता प्रबंध नजर आए।

सांचौर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन, अब तक इतनों ने भरे नामांकन

सांचौर. पालिका चुनाव के तहत नामांकन के लिए उमड़े प्रत्याशी।

सांचौर. नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरूवार को उत्साह का माहौल रहा। दोपहर तीन बजे तक 70 प्रत्याशियों की ओर से 81 नामांकन भरे गए। इस दौरान नामांकन को लेकर उपखंड मुख्यालय पर काफी चहल-पहल रही। उपखंड कार्यालय परिसर में कोविड-19 की पालना को लेकर पुख्ता प्रबंध नजर आए। उपखंड मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 14 से दौलतराज जैन भाजपा, 31 से मांगीलाल ने भाजपा के 2 सेट, 33 से भागीरथ निर्दलीय, वार्ड 9 से लतीफ खान कांग्रेस, वार्ड 15 से कपूरचंद संघवी भाजपा, वार्ड 35 से पिंकी भाजपा व निर्दलीय, 35 से समदा देवी भाजपा, वार्ड 3 से शोभा देवी भाजपा, 33 से दिनेश खोरवाल भाजपा दो सेट, वार्ड 1 से पार्वती देवी कांग्रेस, वार्ड 5 से ललित कुमार भाजपा, तगाराम भाजपा, शंकरदास भाजपा, दिनेश वैष्णव कांग्रेस, 17 से अर्जुनसिंह निर्दलीय, वार्ड 4 से हरिश परमार कांग्रेस, 16 से कविता भाजपा, 4 से मायादेवी कांग्रेस, 17 से धनराज भाजपा से दो सेट, 22 से भजनलाल निर्दलीय, 13 से बाबूलाल भाजपा, 16 से महेन्द्र कुमार भाजपा, 25 से संगीता भाजपा, ललित भाजपा, 16 से सहदेव कांग्रेस, 30 से चंद्रा कांग्रेस, 5 से उर्मिला भाजपा, 28 से हंजारीमल भाजपा, 28 से रमेश कुमार भाजपा, 17 से विक्रम कुमार निर्दलीय, अर्जुनसिंह निर्दलीय, 20 से प्रवीण कुमार कांग्रेस, 21 से दिनेश कुमार भाजपा, 3 से अजोति भाजपा, मफी देवी भाजपा, 2 से हरिश भाजपा व निर्दलीय, 18 से पीरचंद भंसाली, 34 से तानीदेवी कांग्रेस, 20 से छोगाराम भाजपा, 29 से केवलचंद निर्दलीय, 6 से देवेन्द्र निर्दलीय, 2 से भंवरलाल, भाजपा, 3 से मथरा भाजपा, 3 से मणी देवी भाजपा, 26 से निर्मला कांग्रेस, 8 से मोड़ाराम भाजपा, 25 से सायती देवी भाजपा, 29 से पवन बोथरा भाजपा, 7 से नाजमीन भाजपा, 29 से सवाराम भाजपा व निर्दलीय, 35 से एवन भाजपा, 32 से जसोदा देवी कांग्रेस दो सेट, 29 से मूलचंद कांग्रेस, 7 से अफसाना बानू कांग्रेस, सलमा बानो भाजपा, 33 से हमीराराम भाजपा, 27 से कांग्रेस व निर्दलीय, 1 से हरिया देवी भाजपा, 31 से भागीरथराम कांग्रेस, 34 से अनिता निर्दलीय, 14 से अशोक भाजपा, 27 से विशाल बंसल भाजपा व निर्दलीय, 24 से घनश्याम तोछावड़ा निर्दलीय, 2 से हमीराराम निर्दलीय, 8 से जयसिंह निर्दलीय, 15 से मुकेश निर्दलीय, 16 से हुकमाराम कांग्रेस, 22 से ललित, 24 से अणदाराम कांग्रेस व वार्ड संख्या 27 से विक्रम ने भाजपा से प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
आज है नामांकन का आखिरी दिन
पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन का अन्तिम दिन है। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। वहीं दोनों प्रमुख दलों की ओर से शुक्रवार को ही नामांकन की अंतिम समय सीमा गुजर जाने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
प्रभारी सचिव व मंत्री ने की चर्चा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी भूराराम सिरवी, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में नगरपालिका चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान योग्य प्रत्याशियों के चयन को लेकर टिकट जारी करने की रणनीति बनाई गई। जिसमें जिताऊ व कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर चर्चा हुई। पालिका सांचौर के वार्ड संख्या 1 से 35 तक समस्त वार्डों में पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर वार्ड वाईज उम्मीदवार तैयार किए। वहीं लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी निभाने वाले, जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों को कांग्रेस पार्टी से टिकट देने पर मंथन हुआ। जिसमें किसी भी कारणवंश जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट नहीं मिलने पर उन्हें पार्टी संगठनों व मनोनीत सदस्यों के रूप में भागीदारी दी जएगी। सभा में सांचौर पूर्व प्रधान डॉ. शमशेर अली व नगर अध्यक्ष छगनलाल मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सिरवी ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून व किसान संवाद कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक स्तर पर करने पर भी चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो