जालोरPublished: Oct 17, 2023 03:35:16 pm
Akshita Deora
Shardiya Navratri 2023: जालोर से करीब 40 किमी दूरी पर स्थित मोदरा स्थित आशापुरी माता मंदिर जन जन की आस्था का केंद्र है। सडक़ और रेल मार्ग यहां तक पहुंचने के बेहतर विकल्प है। यहां प्रतिवर्ष बढ़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से आशापुरी माताजी के दर्शन करने आते हैं।
मोदरा @ पत्रिका. Shardiya Navratri 2023: जालोर से करीब 40 किमी दूरी पर स्थित मोदरा स्थित आशापुरी माता मंदिर जन जन की आस्था का केंद्र है। सडक़ और रेल मार्ग यहां तक पहुंचने के बेहतर विकल्प है। यहां प्रतिवर्ष बढ़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से आशापुरी माताजी के दर्शन करने आते हैं। श्री आशापुरा माताजी के दर्शन करने आने वाले यात्री माताजी से अपनी आशाओं की पूर्ति के साथ जीवन में सुख एवं समृद्धि की मनोकामना करते हुए प्रसादी चढ़ाकर अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं। मोदरा की आशापुरी माताजी की कई नामों से पहचान है। मोदरा में इनका मंदिर होने के कारण वर्तमान में इसे मोदरा माताजी के नाम से भी जानते हैं। प्राचीन समय में महोदरा वर्तमान मोदरा के नाम से पहचाना जाता है।