scriptश्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे | Shout out loud on Shriram's birth festival | Patrika News

श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

locationजालोरPublished: Jan 19, 2020 08:03:49 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

भीनमाल. शहर के नगर पालिका परिसर में शनिवार शाम धर्म प्रचारक रामलीला मण्डल काशी की ओर से नौ दिवसीय रामलीला महोत्सव का अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पालिका उपाध्यक्ष प्रेमराज बोहरा ने कहा कि श्रीराम सभी के आराध्य है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में धार्मिकता बढती है। शुभारंभ के बाद रामलीला के तहत प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन हुआ। मंचन में पहले सभी देवी-देवताओं ने भगवान विष्णु के पास जाकर अपना दुख सुनाकर भगवान विष्णु से अवतरित होने की प्रार्थना की। देवी-देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में जन्म लिया। श्रीराम के जन्म पर अतिशबाजी के बाद पूरा पाण्डाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रीराम के जन्मोत्सव के अलावा राजा दशरथ ने दरबार में श्रृंगी ऋषि का आना, राजा दशरथ की ओर से पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करना, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होना, सुबाहु-मारीच के राहगीरों को लूटने, सुबाहु मारीच के विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने के दृश्य का मंचन किया। विश्वामित्र के कहने पर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया व महाराजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। वरदान अनुसार दशरथ की तीनों रानियां कौशल्या, कैकेयी व सुमित्रा को पुत्र रत्नों की प्राप्ती हुई। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के जन्म पर अयोध्या में मंगल गीत गाए गए। रामलीला के मंचन के दौरान पूरा पाण्डाल तालियों से गूंज उठा। रामलीला आयोजन समिति के संयोजक अशोक उपाध्याय ने आभार जताया। इस मौके वा पार्षद जयसिंह राव, पारस भील, पारस घांची, डॉ प्रेमराज परमार, अश्विन दवे व चक्रवर्तीसिंह ओपावत सहित कई लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो