scriptछत पर टंकियों में उबल रहा पानी, हाथ धोना मतलब झुलसना | summer: Boiling water in the roof tank | Patrika News
जालोर

छत पर टंकियों में उबल रहा पानी, हाथ धोना मतलब झुलसना

www.patrika.com/rajasthn.news

जालोरJun 12, 2019 / 11:18 am

Jitesh kumar Rawal

jalore summer

छत पर टंकियों में उबल रहा पानी, हाथ धोना मतलब झुलसना

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों में हलकान हो रहे लोग, तपती धरती और बरसते अंगारों से हर कोई बेहाल


जालोर. पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग हलकान हो रहे हैं। सुबह नौ बजते ही सूरज आग उगलने लगता है। गर्म हवा के थपेड़े रही-सही कसर पूरी कर रहे हैं। भीषण गर्मी से घरों की छत पर रखी पानी टंकियां गर्म हो रही है, जिससे हाथ धोने में भारी मशक्कत करनी पड़ जाती है।
पिछले कुछ दिनों से शहर समेत जिलेभर में यहीं स्थिति है। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास झूल रहा है। ऐसे में लोग तपन से दिनभर बेहाल नजर आते हैं। गर्मी से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। दोपहर को आसमान से बरसती आग से पस्त लोग घर व दफ्तरों में दुबकने लगे हैं। लू के थपेड़ों से बेहाल पशु-पक्षी भी दिनभर छांव की तलाश में नजर आते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

धूप से मिली हल्की राहत
भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से मंगलवार को धूप से हल्की राहत का अहसास किया गया। हालांकि उष्ण हवा का दौर एवं गर्मी व उमस का कहर बराबर बना रहा, लेकिन तेज धूप से कुछ राहत मिली।

सूर्यदेव का रौद्र रूप जारी
भीनमाल. क्षेत्र में सूर्यदेव का रौद्र रूप जारी है। सुबह से ही सूर्य की किरणें लोगों के शरीर में नश्तर की भांति चूभती है। दोपहर में तो आसमान से अंगारे बरसने लगते है। दोपहर बाद कूलर बेअसर हो रहे है।

Home / Jalore / छत पर टंकियों में उबल रहा पानी, हाथ धोना मतलब झुलसना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो