scriptजीवन में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी | Time management is necessary for success in life | Patrika News

जीवन में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी

locationजालोरPublished: Oct 14, 2019 07:15:57 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

जीवन में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी

जीवन में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर


जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) नरेन्द्रसिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में समय प्रबंधन आवश्यक है। यदि व्यक्ति समय का पाबंदी नहीं है तो वह लक्ष्य हासिल करने में पीछे रह जाता हंै। वे सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहरी में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए सुनिश्चित कार्ययोजना बनाए और पूरी ईमानदारी व निष्ठा से मेहनत करें। पीडि़त प्रतिकर स्कीम की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें प्राधिकरण की ओर से पीडि़त पक्ष को प्रतिकर के रूप में राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए पीडि़त को आवेदन पत्र साथ दस्तावेज पेश करने पड़ते हंै। स्थायी लोक अदालत व इसमें प्रकरण पेश करने का तरीका, प्राधिकरण की ओर से संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि जो भी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवाई जाए उसे आमजन तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिल सके। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के अधिकारों की भी जानकारी दी। बाल विवाह, मृत्यु भोज अधिनियम की रोकथाम पर भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य आनंदसिंह राठौड़ ने कहा कि समय समय पर सामाजिक सरोकारों जैसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए गए प्लास्टिक ना बाबा ना अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की सलाह दी। संचालन एनसीसी अधिकारी अम्बिकाप्रसाद तिवारी ने किया। इस दौरान व्याख्याता चैनकरणसिंह, गोपाल ग्वार, ब्रजेश शुक्ला, महेश गुप्ता, बरकतखां, राधा चौधरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

प्लास्टिक रोकथाम का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण सचिव ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को बताते हुए कहा कि प्लास्टिक न केवल मानव बल्कि, पशुओं व पर्यावरण के लिए भी हानिकारिक है। सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि न तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करे और न दूसरों को करने दे।

ट्रेंडिंग वीडियो