scriptव्यापारियों ने किया प्रदर्शन | Traders display | Patrika News

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

locationजालोरPublished: Feb 29, 2016 11:40:00 pm

कस्बे के गांधी चौक व मुख्य बाजार में पिछले दस दिन से
जलापूर्तिनहीं हो रही है। इससे नाराज कस्बेवासियों ने रविवार को प्रदर्शन
कर रोष जताया

 Jalore photo

Jalore photo


सियाणा. कस्बे के गांधी चौक व मुख्य बाजार में पिछले दस दिन से जलापूर्तिनहीं हो रही है। इससे नाराज कस्बेवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। कस्बेवासियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि समय पर जलापूर्ति करें। उन्होंने जलापूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कस्बेवासियों ने बताया कि एक तरफ तो क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है। वहीं जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज है। जिससे पेयजल व्यर्थ बह रहा है। कस्बेवासियों के प्रदर्शन की जानकारी पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की, लेकिन कस्बेवासी नहीं माने। इसके बाद हैडकांस्टेबल मनोहरलाल मीणा मौके पर पहुंचे और कस्बेवासियों से समझाइश की।

इधर, सड़क पर फैलता पानी
मुख्य बाजार में पाइप लाइन पर लगा वाल्व लीकेज है। इससे पानी सड़क पर फैल रहा है। मार्ग पर पानी भराव के कारण कीचड़ हो गए है। जो वाहन चलने पर उछलता हैऔर कईबार लोगों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं। कस्बेवासी राजू महात्मा व हीरालाल माली ने बताया वाल्व लीकेज होने से जलापूर्ति होने पर भी नलों से गंदा पानी आता है। इस बारे में भी कईबार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बावजदू सुनवाई नहीं की जा रही है।

एक मटकी पानी को मोहताज
मदन खान ने बताया कि मुख्य बाजार व गांधी चौक के अलावा अन्य मोहल्लों में भी दस दिनर से जलापूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में महिलाओं व लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बारे में अधिकारियों को बताने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। नारायणलाल सेन व नैनाराम माली का कहना था कि विभाग की कार्यप्रणाली से कस्बेवासी आहत हैं।

मुझे जानकारी नहीं थी। पेयजल समस्या का निराकरण किया जाएगा। कस्बे के बाजार में मंगलवार को सप्लाई दी जाएगी। वाल्व को ठीक कर दिया जाएगा।बीएन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग, सियाणा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो