script

एक ही दिन दो मामले: स्कूलों में न शिक्षिकाएं सुरक्षित और न बालिकाएं

locationजालोरPublished: Dec 06, 2019 08:39:32 am

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

एक ही दिन दो मामले: स्कूलों में न शिक्षिकाएं सुरक्षित और न बालिकाएं

एक ही दिन दो मामले: स्कूलों में न शिक्षिकाएं सुरक्षित और न बालिकाएं

असुरक्षित से दिख रहे केंद्रीय व आवासीय विद्यालय, जालोर मं बंद के बीच ही नजर आई विपरित तस्वीर


जालोर. हैदराबाद व टोंक में हुए बलात्कार एवं निर्मम हत्या के मामलों के बाद देश गुस्से में उबल रहा है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किए गए, लेकिन जालोर में इस बंद क माहौल के बीच ही विपरित तस्वीर नजर आई। वह भी एक नहीं दो-दो। शहर के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर सहकर्मियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, वहीं भैंसवाड़ा में संचालित आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर भी बालिका से दुव्र्यवहार करने का आरोप लगा। इन दोनों ही मामलों में विद्यालय प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है तथा केंद्रीय विद्यालय के आरोपी शिक्षक को भी पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन, इन दोनों ही घटनाओं ने यह दर्शा दिया कि स्कूलों में न शिक्षिकाएं सुरक्षित है और न ही बालिकाएं।

सहकर्मियों से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार
– केंद्रीय विद्यालय का मामला
जालोर. शहर के केंद्रीय विद्यालय में एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। हंगामा होने पर आरोपी शिक्षक को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं स्कूल प्रशासन ने उसे सेवा से हटाने की कार्रवाई शुरू की है। शहर में गुरुवार को जहां हैदराबाद की घटना के बाद विरोध स्वरूप बंद का आह्वान किया गया था, वहीं केंद्रीय विद्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आ गई है। जहां स्कूल के ही एक शिक्षक पर शिक्षिकाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इस मामले में विद्यालय प्रशासन ने भी लिखित में डिप्टी कमिश्नर को शिकायत भेजी है। जिस पर सभी शिक्षकों के हस्ताक्षर हैं। मामले के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अल्पेशकुमार पर विद्यालय की बालिकाओं पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी आरोप लगाया है कि इस शिक्षक का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। इस शिक्षक के पूर्व में भी इस तरह की शिकायत रह चुकी है। प्रधानाचार्य ने खुद माना है कि शिक्षक का व्यवहार ठीक नहीं है इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करवा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मामले में यह सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस होने के बाद भी विभाग की ओर से अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षक का बचाव किया जा रहा है, जबकि यह मामला काफी गंभीर है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिकाओं ने सहकर्मी पर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को हंगामा बढऩे पर आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात के गांधीनगर निवासी शिक्षक अल्पेशकुमार अधिकारी है।
भैंसवाड़ा बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक पर बालिका से दुव्र्यवहार का आरोप
– विद्यालय ने शारीरिक शिक्षक के खिलाफ भेजा मामला
आहोर. भैंसवाड़ा के डॉ.बी.आर.अम्बेडकर राआबाउमावि में कार्यरत शारीरिक शिक्षक पर विद्यालय में ही पढऩे वाली एक छात्रा के साथ दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को लिखा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक पुष्पेन्द्र परमार की ओर से यहां कक्षा ११वीं में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ दुव्र्यवहार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की एक साथी ने इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को दी। जिस पर विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शारीरिक शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के लिए राइस को लिखा है।

राइस को लिखा है…
गत २७ नवम्बर को ११वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ शारीरिक शिक्षक पुष्पेन्द्र परमार की ओर से दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आया। जिस पर विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही आरोपित शारीरिक शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के लिए राइस को लिखा गया है।
– सवाराम चौधरी, प्रधानाचार्य, आवासीय विद्यालय भैंसवाड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो