लंबे समय से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि बदमाश शराब तस्कर गिरोह से जुड़े है। इनके गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते फायरिंग की यह वारदात हुई। फायरिंग की घटना के बाद समाचार लिखे जाने तक पुलिस दबिश दे रही थी। मामले में पिछले माह पलादर टोल नाके पर भी दो शराब तस्करों के गुटों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। यहां टोल पर मासिक बंधी को लेकर विवाद के बाद फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत फैलाई थी। उस प्रकरण में भी पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर पाई थी और न ही आरोपी को पकड़ पाई थी। क्षेत्र में बढ़ रही फायरिंग की घटना के बाद पुलिस द्वारा बरती जा रही शिथिलता व वारदात के आरोपियों के पुलिस के पकड़ से दूर होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े ककरती है। घटना के बाद सांचौर पुलिस उप अधीक्षक रूपसिंह, थानाधिकारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारियों मौका मुआयना किया। साथ ही हाइवे से जले हुए और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।। पुलिस द्वारा मिली प्रारंभिक जानकारी में मुकेश कुमार खीचड़ व अर्जुन देवासी नाम के बीच हुए विवाद के बाद घटना कारित हुई है। जिसको लेकर आरोपियों के गिफ्तारी के प्रयास जारी है।

अशांत हो रहा सांचौर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
क्षेत्र में दिन दहाड़े होने वाली फायरिंग की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस के सुस्त होने है। पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने पर नाकाम साबित हो रही है। पुलिस को धत्ता दिखाते हुए बदमाश लगातार इस तरह की वारदातों को न केवल अंजाम दे रहे हैं, बल्कि ये हालात आमजन में भी भय का माहौल तैयार कर रहे हैं।
इनका कहना
फायरिंग की वारदात को लेकर चार टीमें गठित की गई है। दबिश दी जा रही है। हालांकि फिलहाल कोई आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी कोई भी पक्ष ने रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई है।
रूपसिंह इंदा, पुलिस उप अधीक्षक, सांचौर