scriptवाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, चार वाहन बरामद | Vehicle thief gang member arrested, four vehicles recovered | Patrika News

वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

locationजालोरPublished: Dec 06, 2019 08:47:02 am

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

जालोर व नोसरा क्षेत्र में सक्रिय था गिरोह


भाद्राजून. नोसरा थाना क्षेत्र में धरपकड़ अभियान के तहत वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चार वाहन बरामद किए गए। यह गिरोह खासतौर से जालोर व नोसरा क्षेत्र में सक्रिय था।
पुलिस के अनुसार नोसरा थानाधिकारी महेन्द्रसिंह भाटी ने टीम गठित कर बदमाशों की धरपकड़ की। इस दौरान भंवरानी निवासी ओमप्रकाश पुत्र सवाराम, भीखाराम पुत्र वालाराम व भंवरलाल पुत्र मालाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का एक वाहन बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में जालोर शहर में चोरी के मामले भी स्वीकार किए। इन मामलों में चुरा ले गए बाइक व दो स्कूटर को भी पुलिस ने बरामद किया।

जेल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
जालोर. टीम आफ विजिटर्स की ओर से गुरुवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने निरीक्षण किया। बंदियों से वार्तालाप कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रसोई घर, बैरक आदि का निरीक्षण किया। उचित गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की बात कही। बंदियों को नशामुक्ति व अन्य कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो