जालोर के 5 पुलिसकर्मियों से क्यों हो रही है 2.36 लाख की वसूली
जालोरPublished: Dec 02, 2022 09:18:26 am
Rajasthan Police


जालोर के 5 पुलिसकर्मियों से क्यों हो रही है 2.36 लाख की वसूली
- राजकीय सेवा में होने के बावजूद माता-पिता ने उठाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन जालोर. राजकीय सेवा में होने के बावजूद बागोड़ा क्षेत्र के आसपास रहने वाले पांच पुलिसकर्मियों के माता-पिता बीते चार-पांच साल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन उठा रहे हैं। भौतिक सत्यापन में पोल खुलने के बाद जालोर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्द्धन अग्रवाला ने पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया है। सभी को पेंशन की राशि अब राजकोष में जमा करानी पड़ेगी।