चैकअप के बहाने ले गए थे मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी मृतक को चिकित्सालय में चैकअप के बहाने जालोर ले गए थे। वहां गला दबाकर हत्या के बाद शव को खाई में दफना दिया। पुलिस को मृतक के शव के 20 मीटर दूर पर कैंपर वाहन के निशान भी मिले थे। तब से ही पुलिस पृथम दृष्यता इस मामले को हत्या कर शव को दफन करना मान रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हुकमाराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया था और घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए थे। जिनकी सहायता से पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी तक पहुंच पाई।
इस तरह मिला था शव पुलिस के मुताबिक बोरटा-लेदरमेर ग्रेवल सड़क पर एक चरवाह बकरियां चरा था। दुर्गन्ध की वजह से देखा तो मामाजी मंदिर के पास खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के चेहरे पर सीमेंट की ईंट से चोट के निशान भी थे। चेहरे पर चोट व शव दो से तीन दिन पुराना होने की वजह से शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुश्किल काम था। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर शहर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। शव नग्न अवस्था में था। शव पर खार्ई की रेत डालकर दफन किया गया था। रेत में एक सीमेंट ईंट का ब्लॉक था और चेहरे पर चोट के निशान थे।
पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की पति की हत्या, पहले दूध में दी नींद की गोली फिर तकिए से दबाया गला