scriptकार्यकर्ता संगठन की नींव-बालावत | Worker organization foundation-Balawat | Patrika News

कार्यकर्ता संगठन की नींव-बालावत

locationजालोरPublished: Dec 27, 2015 11:16:00 pm

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय
प्रशिक्षण महाभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में
सुन्धापर्वत

Jalore photo

Jalore photo

सुंधामाता (भीनमाल). भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सुन्धापर्वत पर दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने कार्र्यकर्ताओं को पार्र्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया।

प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की धूरी है। कार्यकर्ता के मजबूत होने पर ही संगठन मजबूत होगा। हमारा सैद्धन्तिक अनुष्ठान विषय पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैतानसिंह भूतेल ने कहा कि हमारी पार्टी का अधिष्ठान कोई व्यक्ति या नेता विशेष नही है, न परिवार या वंश तथा न ही जाति एवं मजहब है। हमारा अधिष्ठान सिद्धान्त में है।

पूर्व महामंत्री ओटरमल परमार ने देश के सम्मुख चुनौतियां विषय पर कहा कि देश के सामने कई गम्भीर चुनौतियां है। जिनमें कुछ बाहरी एवं कुछ आन्तरिक चुनौतियां पड़ौसी देशो से ज्यादा है। परमार ने आन्तरिक माओवाद, जबरन धर्मान्तरण, गैर सरकारी संगठनों का जाल व आर्थिक चुनौतियां सहित कई बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। पशुपालन प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खेमराज देसाई ने कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है। कार्यकर्ताओं का समुचित विकास ही स्वस्थ नेतृत्व की गारंटी है।

जिज्ञासा, सहिष्णुता, सामूहिकता एवं सक्रियता कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास की कुंजी है। शिविर व्यवस्थापक व जिला महामंत्री मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि वर्ग के अन्तिम दिन सांसद देवजी पटेल केन्द्र सरकार की उपलब्धियां एवं जिला प्रशिक्षण प्रभारी व विधायक नारायणसिंह देवल वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। शिविर में जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल व पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचन्द जैन भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो