script

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा पर निकला युवा

locationजालोरPublished: Jul 11, 2019 10:56:21 am

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

jalore

environment protection

जालोर. साइकिलिस्ट नरपत सिंह राजपुरोहित के जालोर पहुंचने पर शहर के राजपुरोहित हॉस्टल में समाजबंधुओं ने स्वागत किया। नरपतसिंह राजपुरोहित बाड़मेर के लंगेरा कोजाणियो कि ढाणी के रहने वाला है। जो 27 जनवरी को जम्मू एयरपोर्ट से साईकिल यात्रा पर रवाना हुए थे। यात्रा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी,उतराखंड व राजस्थान के 12 जिले में हो गई है। पर्यावरण प्रेमी साईकिलिस्ट नरपतसिंह ने अभी तक 6 वर्षो में 83 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुका है। विरमसिंह लंगेरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए इन्होंने अपनी ***** की शादी में दहेज के रूप में 251 पौधे दिए थे। इस मौके इन्द्रसिंह भागली, महिपालसिंह चाड़वास, खेतसिंह बावतरा, ओमसिंह बावतरा, विक्रमसिंह सिणेर, डायालाल इटवाया व ईश्वरसिंह बावतरा समेत अन्य मौजूद रहे।
सघन पौधरोपण की तैयारी, किया श्रमदान
आहोर. पंचायत समिति परिसर में जल शक्ति अभियान के तहत सघन पौधरोपण करने को लेकर बुधवार को अधिकारी व कार्मिकों की ओर से विभिन्न कार्य किए गए। पौधरोपण के लिए पंचायत समिति परिसर में गड्ढे खुदवाए गए, वहीं श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। पंचायत समिति परिसर में सहायक लेखाधिकारी देवाराम लखारा व लालसिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुंदनमल दवे के नेतृत्व में गड्ढे खुदवाए गए। वहीं अधिकारी व कार्मिकों की ओर से श्रमदान कर साफ सफाई की गई। इस मौके पर पंचायत प्रसार अधिकारी कुंदनसिंह राठौड़, नैनमल भट्ट, कनिष्ठ सहायक भरत शर्मा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रविन्द्रसिंह राठौड़, रितेश सक्सेना, लेखा सहायक जोराराम समेत कई जने मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो