scriptजालोर में बनेगा यूथ हॉस्टल, सुंधा में लगेगी प्रताप की प्रतिमा | Youth Hostel will be built in Jalore | Patrika News

जालोर में बनेगा यूथ हॉस्टल, सुंधा में लगेगी प्रताप की प्रतिमा

locationजालोरPublished: May 26, 2018 11:51:58 am

नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य निदेशक ने नेहरू युवा केन्द्र जालोर का निरीक्षण किया

youth hostel

नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य निदेशक ने नेहरू युवा केन्द्र जालोर का निरीक्षण किया

जालोर. नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित ने नेहरू युवा केन्द्र जालोर का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य निदेशक राजपुरोहित ने नेहरू युवा केन्द्र की ओर से वर्ष 2017-18 में आयोजित गतिविधियों पर चर्चा कर कर्मचारियों से जानकारी ली।वहीं वर्ष 2018 -19 में आयोजित की जाने वाली युवा गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए। राज्य निदेशक राजपुरोहित ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन्टनर्शिप कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक युवाओं की टीम को जोडऩे व व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर स्वच्छता संबंधी कार्य करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र में कार्यरत स्वयंसेवकों, युवा मंडलों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर हर संभव सहयोग प्रदान करने की हिदायत दी। उन्होंने यूथ हॉस्टल के लिए आवंटित भूमि का भी अवलोकन किया। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार घेवरचन्द प्रजापति, एमटीएस खसाराम, कम्प्यूटर सहायक प्रबाराम नरपुरा मौजूद थे।
सुंधा माता क्षेत्र में लगाएंगे प्रताप की प्रतिमा
राज्य निदेशक राजपुरोहित ने पत्रिका ने बातचीत में बताया कि कुछ साल पहले मेवाड़ से वाया पाली, जालोर, सुंधामाता होते हुए माउंट आबू तक प्रताप गौरव यात्रा निकाली गई थी।उस दौरान सुंधा माता क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रयास शुरू किया गया था। लेकिन उसके बाद उनका अन्य प्रदेश में स्थानान्तरण हो जाने से इस कार्य को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।
अब शीघ्र ही जालोर के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व आमजन के सहयोग से सुंधामाता क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं पुरोहित ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न गांवों में बने मंडलों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों में सफाई करवाई जाएगी।
यूथ हॉस्टल के लिए आवंटित भूमि देखी
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया जालोर शाखा के अध्यक्ष लालसिंह सांखला ने नेहरू युवा केंद्र में राज्य निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित से मुलाकात की। इस मौके राज्य निदेशक ने सांखला से जालोर में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय के पास यूथ हॉस्टल के लिए आवंटित जमीन का भी अवलोकन किया। उन्होंंने यूथ हॉस्टल निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने को लेकर भी सांखला से चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो