scriptवैष्णो देवी के पास पर्यटन स्थल पर भूस्खलन, 7 की मौत, 33 घायल | landslide on tourist spot near Vaishno Devi,7 dead | Patrika News

वैष्णो देवी के पास पर्यटन स्थल पर भूस्खलन, 7 की मौत, 33 घायल

locationजम्मूPublished: Jul 15, 2018 08:06:13 pm

Submitted by:

Prateek

देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश बनी आफत…

land slide

land slide

(जम्मू): जम्मू कश्मीर के रियासी जिले मे लोकप्रिय पर्यटन स्थल सियाड़ बाबा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सियाड़ बाबा के झरना से अचानक पत्थर गिरने से नीचे मौजूद कई लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिनमे सात को मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 दूसरे राज्यों से हैं, जबकि बाकी के लोग जम्मू से बताए जा रहे हैं।

 

यह स्थान अपने 200 फीट के प्राकृतिक झरना के कारण प्रसिद्ध है। सियाड़ बाबा वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा शहर से 25 किलोमीटर दूरी पर है और ज्यादातर वैष्णो देवी तीर्थयात्री अपनी थकान मिटाने के लिए और आप पास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए यहा आते हैं। रविवार होने के कारण स्थानीय लोग भी आए हुए थे। पर्यटक ज्यादातर इस झरना के नीचे नहाते हैं और नीचे बनी पानी की बावली मे मस्ती करते है। रिपोर्ट के अनुसार आम दिन के जैसे ही सब चल रहा था लेकिन शाम 5 बजे अचानक एक चट्टान सरकी और उसी के साथ कुछ पत्थर भी झरना से नीचे गिरे, जिसकी चपेट में पर्यटक आ गए।

 

देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश बनी आफत

बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही हैंं। इस बारिश के चलते लोगों का जीवन बूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। इधर जम्मू कश्मीर में भी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। कई बार यात्रा को भारी बारिश होने के कारण रोका भी गया है। उधर देवभूमी उत्तराखंड में भी बादलों से आफत बरस रही है। बारिश के कारण राजधानी देहरादून में बहुत नुकसान हुआ है। बीते दिनों बारिश के कारण एक घर की दिवार ढह जाने के कारण उसके नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दो लोगों की मौत नदीं में बह जाने से हो गई थी और दो लोग लापता हो गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो