scriptBDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए | 1065 candidates in BDC election in Jammu Kashmir | Patrika News

BDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए

locationजम्मूPublished: Oct 13, 2019 05:39:16 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

BDC Election: BDC election in Jammu Kashmir ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) अध्यक्ष पद के लिए 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में 1065 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद 27 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित…

BDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए

BDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए

श्रीनगर. ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) अध्यक्ष पद के लिए 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में 1065 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद 27 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें से 853 निर्दल तथा 239 दलीय आधार पर हैं। कश्मीर घाटी में भी चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सीमांत जिले कुपवाड़ा व बारामुला में जम्मू संभाग के किसी भी जिले से अधिक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के चारों जिलों में 88 प्रत्याशी हैं। कुपवाड़ा में सबसे अधिक 101 तो शोपियां में सबसे कम चार प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रत्याशियों की अधिकृत जानकारी दी गई है। इसके अनुसार कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में 101, बारामुला में 90, बांदीपोरा 36, गांदरबल 28, श्रीनगर 5, बडगाम 58, पुलवामा 11, शोपियां 4, कुलगाम 18 व अनंतनाग में 55 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। लद्दाख संभाग के लेह में 36 व कारगिल में 38 प्रत्याशी हैं। जम्मू संभाग के डोडा में 74, किश्तवाड़ 44, रामबन 43, रियासी 39, उधमपुर 58, कठुआ 72, सांबा 36, जम्मू 82, राजोरी 76 और पुंछ में 61 उम्मीदवार हैं।

सुबह नौ से एक बजे तक होगा मतदान

BDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए

बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे मतगणना होगी। कुल 26,629 मतदाता हैं। इनमें 18316 पुरुष व 8313 महिला हैं।

निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ

BDC Election: 1065 प्रत्याशी मैदान में, 27 निर्विरोध चुने गए

कश्मीर संभाग में निर्विरोध चुने जाने वालों की संख्या भी जम्मू संभाग से अधिक है। कुपवाड़ा में एक, बारामुला में चार, बांदीपोरा में दो, गांदरबल में एक, श्रीनगर में एक, बडगाम में तीन, पुलवामा में चार, शोपियां में छह, अनंतनाग में दो, लेह में एक, किश्तवाड़ में एक, और कठुआ में एक प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो