scriptAmarnath Yatra 2019: 2723 यात्रियों का 23वां जत्था रवाना | 23rd batch of 2723 pilgrims moved to Amarnath | Patrika News

Amarnath Yatra 2019: 2723 यात्रियों का 23वां जत्था रवाना

locationजम्मूPublished: Jul 24, 2019 11:21:15 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Amarnath Yatra 2019: अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं के उमडऩे का सिलसिला जारी है। यहां भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बुधवार को 2,723 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था रवाना हुआ।

23rd batch of 2723 pilgrims moved to Amarnath

Amarnath Yatra 2019: 2723 यात्रियों का 23वां जत्था रवाना

जम्मू. अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra ) में बाबा बर्फानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं के उमडऩे का सिलसिला जारी है। यहां भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बुधवार को 2,723 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों में 626 महिलाएं, पांच बच्चे और 141 साधु-संत शामिल हैं। ये तीर्थयात्री बुधवार तडक़े कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 100 वाहनों के काफिले से घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक 36-किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14-किमी के छोटे बालटाल मार्ग से यह यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी। यह यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और अब तक 2,96,302 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन किए हैं। यह यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

2011 में आए सर्वाधिक श्रद्धालु

23rd batch of 2723 pilgrims moved to Amarnath

अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर 2009 में 60 दिन की अवधि में 3.81 लाख श्रद्धालु आए। 2010 में 55 दिन की अवधि में 4.55 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं 2011 में 45 दिन की यात्रा के दौरान रेकॉर्ड 6.36 श्रद्धालु आए। वर्ष 2012 में 39 दिन की यात्राा के दौरान 6.20 लाख श्रद्धालु आए। 2013 में 55 दिन की यात्रा के दौरान 3.53 लाख यात्री आए। 2014 में 44 दिन की यात्रा के दौरान 3.72 लाख श्रद्धालु आए। 2015 में 59 दिन की यात्रा के दौरान 3.52 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा में हिस्सा लिया। 2016 में 48 दिन चली यात्रा के दौरान 2.20 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। 2017 में 40 दिन की यात्रा के दौरान 2.60 लाख श्रद्धालु आए। वहीं, 2018 में 60 दिन की यात्रा के दौरान 2.85 लाख श्रद्धालु आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो