scriptलेह में हिमस्खलनः सेना के 10 पोर्टरों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का एलान | army's 10 Porter died due to snowfall in leh | Patrika News

लेह में हिमस्खलनः सेना के 10 पोर्टरों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का एलान

locationजम्मूPublished: Jan 19, 2019 08:20:29 pm

Submitted by:

Prateek

हेलीकॉप्टरों की मदद से डीप सर्च रडार भी मौके पर पहुंचाए गए…

हिमस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर के लेह जिले के खार्दुंगला पास इलाके में शुक्रवार को एक टिप्पर के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 10 पोर्टरों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। लेह की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरगुन शुक्ला ने बताया कि बचाव अभियान खत्म हो चुका है। वहीं, राज्य सरकार ने मारे गए पोर्टरों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपए राहत राशि देने का एलान किया है।


खार्दुंगला पास से दक्षिण पुललू के पास दो ट्रक और 10 लोग करीब 20 फुट नीचे हिमस्खलन में दब गए। सूचना पर सेना की टुकड़ी सुबह पौने आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने अपने सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया और सर्च व रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पांच शवों की शिनाख्त नूरबू छेरिंग, थिनलेस स्पालजांग, छिवांग ताशी, छिवांग नूरबू व लोबजांग छोमबेल के रूप में हुई है। ये सभी जंस्कार के थे। जबकि पांच लोगों की अभी पहचान नही हो पाई है। इससे पहले हेलीकॉप्टरों के जरिये सियाचिन बेस कैंप से आधुनिक उपकरणों से लैस सेना की विशेष एव लांच बचाव अभियान टीम को घटनास्थल पर पहुंचाया गया। हेलीकॉप्टरों की मदद से डीप सर्च रडार भी मौके पर पहुंचाए गए। इसके अलावा डॉक्टर, नर्सिंग असिस्टेंट की टीम, कंबल और गरम कपड़े जैसी जरूरत की चीजें भी मौके पर पहुंचाई गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो