scriptअनंतनाग संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में होगा चुनाव, इस दिन डाले जाएंगे वोट | election will be done in three phase in anantnag lok sabha seat | Patrika News

अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में होगा चुनाव, इस दिन डाले जाएंगे वोट

locationजम्मूPublished: Apr 20, 2019 10:29:41 pm

Submitted by:

Prateek

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा…

file photo

file photo

(जम्मू): अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा के चार जिलों में फैला अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में चुनाव होने जा रहा है। संसदीय क्षेत्र में 13,97,272 पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 72,0337 पुरुष 6,72,879 महिलाएं और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इनमें 4,021 सर्विस इलेक्टर (3991 पुरुष और 30 महिलाएं) शामिल हैं।


अनंतनाग जिले में मतदान 23 अप्रैल को, कुलगाम जिले में 29 अप्रैल को और पुलवामा और शोपियां जिलों में 6 मई, को वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। भारत निर्वाचन आयोग (एसी) ने सुगम मतदान की सुविधा के लिए 1842 मतदान केंद्रों की स्थापना की है।


पहले चरण के मतदान में अनंतनाग जिले में अनंतनाग, डोरू, कोकेरनाग, शेंगस, बिजबेहरा और पहलगाम के 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले में 2,69,603 पुरुषों, 2,57,540 महिलाओं, 2102 सेवा निर्वाचकों (2102 पुरुष और 11 महिला) और 11 ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित 5,29,256 मतदाता हैं। सुगम मतदान के लिए एसी ने जिले में 714 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।


कोकेरनाग विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 93,694 मतदाता (48742 पुरुष और 44948 महिलाएं) हैं, जबकि डोरू में सबसे कम 78,653 मतदाता हैं, जिनमें 40,764 पुरुष और 37889 महिलाएं शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र बिजबेहरा में 93,289 मतदाता (47067 पुरुष और 46222 महिलाएँ), शांगस 88,374 मतदाता (45360 पुरुष और 43010 महिलाएँ), पहलगाम 86,614 (44115 पुरुष और 42498 महिलाएँ) और अनंतनाग 86,530 (43555 पुरुष और 42973 महिलाएँ) हैं। सबसे अधिक 46,222 महिला मतदाता विधानसभा क्षेत्र बिजबेहड़ा में हैं। अनंतनाग जिले के विधानसभा क्षेत्रों में, शांगस में कुल 1031 सेवा निर्वाचक हैं जो जिले में सबसे अधिक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो