scriptजम गई झीलें…बूंदें…कश्मीर घाटी में सर्दी के नजारे | Patrika News
जम्मू

जम गई झीलें…बूंदें…कश्मीर घाटी में सर्दी के नजारे

कश्मीर घाटी इन दिनों सर्द झोंकों और बर्फीली हवाओं की आगोश में है। प्रख्यात डल झील का पानी जग गया है। ओस की बूंदें तक बर्फ बन गईं…

जम्मूDec 15, 2023 / 10:37 pm

Ram Naresh Gautam

Snowfall In Kashmir
1/9

जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है, लेकिन शुक्रवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ। श्रीनगर स्थित मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि आज अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है।

Snowfall In Kashmir
2/9

इसके बाद 17 से 24 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

Snowfall In Kashmir
3/9

इस दौरान कश्मीर संभाग में कई जगहों पर हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। श्रीनगर में रात के तापमान में सुधार होने के बावजूद कड़ाके की ठंड में कोई कमी नहीं आई और यहां पर न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले -5.4 डिग्री सेल्सियस से -1.9 डिग्री सेल्सिय कम है।

Snowfall In Kashmir
4/9

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में कोनिबल कश्मीर संभाग में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां कल रात -5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Snowfall In Kashmir
5/9

वहीं पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां गत रात -5.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Snowfall In Kashmir
6/9

मौसम विभाग के अनुसार कुपवाड़ा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सीमांत उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

Snowfall In Kashmir
7/9

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह गुरुवार के -5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Snowfall In Kashmir
8/9

उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Snowfall In Kashmir
9/9

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पारे में भी सुधार देखा गया और पिछली रात -3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग एक दिन पहले दर्ज -1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -1.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News / Photo Gallery / Jammu / जम गई झीलें…बूंदें…कश्मीर घाटी में सर्दी के नजारे

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.