scriptयहां गणतंत्र दिवस पर शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज | Government servent not attending Republic Day will face action here | Patrika News

यहां गणतंत्र दिवस पर शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

locationजम्मूPublished: Jan 25, 2020 08:14:36 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटाने के बाद बदले हुए माहौल को देशभक्तिमय करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ( J&K ready for R.Day ) ली है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक ( Employee face actions ) कार्रवाई की जाएगी।

यहां गणतंत्र दिवस पर शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

यहां गणतंत्र दिवस पर शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

जम्मू(योगेश): ( Jammu Kashmir News ) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटाने के बाद बदले हुए माहौल को देशभक्तिमय करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ( J&K ready for R.Day ) ली है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक ( Employee face actions ) कार्रवाई की जाएगी। उपराज्यपाल की तरफ से अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। प्रदेशस्तरीय समारोह जम्मू स्थित एमए स्टेडियम में होगा। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाकायदा आदेश जारी किया गया है।
उपराज्यपाल के आदेश
उपराज्यपाल के आदेश के मुताबिक जम्मू शहर में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को समारोह में अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा। गैर हाजिरी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आम लोग मुख्य समारोह में शामिल हो सके, इसके लिए विशेष कवायद की गई है। आम लोगों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार किया जा रहा है। पार्किंग की सुविधा पर भी खास ध्यान दिया गया है। समारोह में सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिस के दस्ते मार्च पास्ट करेंगे। एनसीसी के कैडेट भी मार्च पास्ट करते नजर आएंगे।
बड़ी संख्या में युवा करेंगे शिरकत
विद्यार्थियों की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। खासतौर से खेलो इंडिया स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शिरकत करेंगे। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा के अनुसार लोगों को बढ़चढ़ कर समारोह में हिस्सा लेना चाहिए। समारोह में मुख्य सचिव के अलावा प्रशासनिक सचिव व सियासी दलों के नेता, सिविल सोसायटी के सदस्य व प्रमुख नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो