scriptपाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद | indian soldier martyred in Ceasefire violation from pakistan in jk | Patrika News

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद

locationजम्मूPublished: Mar 18, 2019 08:07:52 pm

Submitted by:

Prateek

बताया जा रहा है कि संघर्ष विराम सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ…

martyr

martyr

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि आठ जवान घायल हो गए हैं। शहीद की पहचान सिपाही करमजीत सिंह (24) के रूप में हुई है। गोलाबारी में सिपाही करमजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करमजीत सिंह पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट तहसील के जनेर गांव निवासी थे। करमजीत सिंह अभी तक अविवाहित थे।


बताया जा रहा है कि संघर्ष विराम सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार दागे गए, जिसमें भारतीय सेना को नुकसान पहुंचा। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 बजे मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की। इससे पहले रविवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने करीब 7.30 बजे गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच रहे हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई में भी पाकिस्तानी पोस्ट तबाह होने की खबर मिली है। पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर में दहशत का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो