scriptजम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी, नेशनल हाइवे फिर एक बार बंद | Jammu Kashmir: Snowfall Again On Mountains, National Highway Closed | Patrika News

जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी, नेशनल हाइवे फिर एक बार बंद

locationजम्मूPublished: Nov 15, 2019 05:53:46 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बंद है।

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कई उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। हजारों वाहन राजमार्ग पर फंस गए हैं। इसके अलावा मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। गुरुवार सुबह से ही जम्मू और कश्मीर दोनों ही जगहों के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश जारी रही। इससे पूरे जम्मू-कश्मीर में शीत लहर बढ़ गई है।श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग, भद्रवाह, लेह, करगिल में तापमान सामान्य से कम है। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बंद है।

दो हजार से अधिक वाहन फंसे

हॉर्स शो में नायाब करतब दिखाएंगे ‘घोडे’

गुरुवार देर शाम रामबन के पास डिगडोल में पस्सियां गिरने के कारण राजमार्ग बंद हुआ है। इससे दो हजार से अधिक वाहन राजमार्ग पर फंस गए हैं। गुरुवार को जवाहर टनल के उस पार फंसे हुए छह हजार ट्रकों को जम्मू की ओर रवाना किया गया था, लेकिन श्रीनगर की ओर बड़े वाहनों को नहीं भेजा गया। अब राजमार्ग फिर से बंद होने के कारण सभी वाहन फंस गए हैं।

मुगल रोड 10वें दिन भी बंद

जेल में हो गई थी ट्रिपल मर्डर की डील

पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के साथ जोडऩे वाला मुगल रोड़ शुक्रवार को १०वें दिन भी बंद रहा। इसी तरह मीनमर्ग और जोजिला पास में बर्फबारी होने से लद्दाख को श्रीनगर के साथ जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद है। यही नहीं कश्मीर में कई संपर्क मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद पड़े हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।

पंजाब की अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
हरियाणा की अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो