scriptवैष्णो देवी आने की बना रहे हो योजना, तो सही है समय, प्राचीन गुफा से माता के दर्शन का मिल सकता है अद्भुत सौभाग्य | KASHMIR: You Are Planning To Come To Vaishno Devi, The Time Is Right | Patrika News

वैष्णो देवी आने की बना रहे हो योजना, तो सही है समय, प्राचीन गुफा से माता के दर्शन का मिल सकता है अद्भुत सौभाग्य

locationजम्मूPublished: Jan 17, 2020 06:08:45 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन दिनों प्राचीन गुफा के कपाट खोले हैं।

जम्मू. (योगेश). माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो यह उचित समय है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन दिनों प्राचीन गुफा के कपाट खोले हैं। सैकड़ों श्रद्धालु इस प्राकृतिक गुफा से होकर मां के दर्शन कर चुके हैं और स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। दरअसल, 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व से अब तक तीन बार प्राचीन गुफा खोली जा चुकी है।

श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन गुफा तब खोली जाती है जब यात्री कम रहते हैं। जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति पर बुधवार को दोपहर 12 बजे दो घंटे के लिए प्राचीन गुफा के कपाट खोले गए थे। इसके बाद भीड़ अधिक हो जाने पर प्राचीन गुफा बंद कर दी गई और श्रद्धालु निरंतर कृत्रिम गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन करते रहे। यह सिलसिला देर रात 12 बजे तक जारी रहा। उसके बाद जैसे ही भवन पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम हुई रात 12 बजे से दो बजे तक तथा इसके बाद गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्राचीन गुफा खोली गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो